कोलकाता भगदड़ के बाद बड़ा एक्शन... चोरबागान दुर्गा पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारियों का इस्तीफा

Kolkata Chorbagan Puja Committee Resignation: कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद बड़ा कदम. महासचिव जयंत बनर्जी और सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा. सामने आया त्यागपत्र. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
भगदड़ के बाद पूजा समिति का इस्तीफा.(Photo:PTI) भगदड़ के बाद पूजा समिति का इस्तीफा.(Photo:PTI)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता ,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

उत्तरी कोलकाता के चर्चित चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में हाल ही में हुई भगदड़ और अफरा-तफरी की घटना के बाद अब एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. इस दर्दनाक हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए चोरबागन सार्वजनीन दुर्गोत्सव समिति के महासचिव जयंत बनर्जी और कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. घटना के बाद से ही पूजा समिति और स्थानीय प्रबंधन पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे.   

Advertisement

समिति की ओर से जारी आधिकारिक त्यागपत्र के मुताबिक, महासचिव जयंत बनर्जी ने अपने हस्ताक्षर से लिखे पत्र में लिखा है कि वे इस वर्ष की दुर्गा पूजा के संदर्भ में सभी दायित्वों और पदों से पूर्णतः मुक्ति ले रहे हैं.

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सिर्फ महासचिव ही नहीं, बल्कि इस समिति के अंतर्गत बतौर सदस्य और कार्यकारिणी के रूप में कार्य कर रहे अन्य सभी पदाधिकारियों को भी उनके पदों व दायित्वों से मुक्त किया जाता है. समिति ने उम्मीद जताई है कि आगामी दिनों में नई समिति पूजा की पूरी व्यवस्था और जिम्मेदारी संभालेगी, जिसके प्रति उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं. पत्र में अन्य पदाधिकारियों के भी हस्ताक्षर मौजूद हैं.   

क्यों उठाया गया यह कदम?
गौरतलब है कि चोरबागन सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ और बारिश के बीच निकास द्वार पर भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 40 घायल हो गए, उन्हें तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. 

Advertisement

चश्मदीदों ने पंडाल के संकरे रास्तों और प्रकाश व्यवस्था की कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. इस अप्रिय घटना के बाद से ही प्रशासन और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं, जिसके चलते समिति पर नैतिक दबाव काफी बढ़ गया था

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »