पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा... ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में गोबिंदापुर रेलवे फाटक पर स्कूल के बच्चों को ले जा रहे वाहन को ट्रेन ने टक्कर मार दी. हादसे में दो बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं.

Advertisement
मुर्शिदाबाद में रेलवे फाटक पर हादसा हो गया है (Photo: ITG) मुर्शिदाबाद में रेलवे फाटक पर हादसा हो गया है (Photo: ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं. यह हादसा गोविंदपुर रेल गेट पर उस समय हुआ जब स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक वाहन पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया. इसी टक्कर में एक साइकिल सवार भी चोटिल हुआ है.

मुर्शिदाबाद के गोविंदपुर रेल गेट पर हुए इस हादसे में दो बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गई. हादसे के वक्त वाहन में कई स्कूली बच्चे सवार थे. जैसे ही वाहन रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगा, उसी समय तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार बच्चों को गंभीर चोटें आईं. हादसे में एक साइकिल चालक भी चपेट में आया, जिसे भी चोटें लगी हैं.

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए. गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेरहामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों में दो बच्चे और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब भारत का सबसे बड़ा रेल हादसा हुआ, पूरी ट्रेन नदी में डूब गई, 800 लोग मारे गए थे

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों ही पुलिस बल इस हादसे की जांच में जुट गए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय आखिर हादसा कैसे हुआ. फिलहाल घायल बच्चों की हालत पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है. इलाके में हादसे को लेकर चिंता और शोक का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »