'नफरत है पॉलिटिक्स से, थक गया हूं...', TMC के बागी विधायक मदन मित्रा ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत

कमरहाटी विधायक मदन मित्रा ने राजनीति छोड़ने के संकेत दिए हैं. मदन मित्रा ने कहा है कि वे राजनीति से थक चुके हैं और इसे छोड़ने पर सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पॉलिटिक्स से नफरत है.

Advertisement
मदन मित्रा ने कहा- मैं दीदी और छोटे भाई शुभेंदु को शुभकामनाएं देता हूं. (Photo: PTI) मदन मित्रा ने कहा- मैं दीदी और छोटे भाई शुभेंदु को शुभकामनाएं देता हूं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस छोड़कर ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाले बागी गुट में शामिल हुए कमरहाटी विधायक मदन मित्रा राजनीति से छोड़ने का विचार कर रहे हैं. मदन मित्रा ने कहा है कि वे राजनीति से थक चुके हैं और इसे छोड़ने का सोच रहे हैं.

कभी ममता बनर्जी के भरोसेमंद सहयोगी रहे मित्रा ने पश्चिम बंगाल के राजनीतिक माहौल पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि लोग डर और परेशानी में जी रहे हैं और इस साल की दुर्गा पूजा पिछले सालों की तुलना में काफी अलग थी.

Advertisement

गुरुवार को एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए मित्रा ने कहा, 'पहले की पूजा के दौरान इतने आंसू नहीं बहाए गए थे. दुख और परेशानी का अहसास है.'

मित्रा ने कहा कि उन्हें आम लोगों की मुश्किलों की चिंता है. उन्होंने कहा कि वे उत्तर 24 परगना जिले में अपने चुनाव क्षेत्र में आजादी से घूम नहीं पा रहे हैं और न ही मतदाताओं तक पहुंच पा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, वे मुझसे मिल भी नहीं सकते. मैं उलझन में हूं. मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जिससे लोगों को परेशानी हो.

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा हालात में लोग परेशान हैं और संघर्ष कर रहे हैं. इसी वजह से वे एक्टिव पॉलिटिक्स से हटने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं.

मित्रा ने कहा, 'एक तरीका राजनीति छोड़ना है. मैं बहुत थक गया हूं. राजनीति में बहुत नफरत है. मुझे राजनीति से नफरत है.'

Advertisement

मित्रा ने सीएम शुभेंदु अधिकारी के व्यस्त राजनीतिक शेड्यूल का भी जिक्र किया और कहा कि वे उन तक पहुंचना चाहते हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ शुभेंदु अधिकारी को भी शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा, 'मैं दीदी (ममता बनर्जी) और अपने छोटे भाई शुभेंदु को शुभकामनाएं देता हूं. हमारे CM बहुत सक्रिय हैं और हर दिन कई कामों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन प्रजा होने के नाते, मैं बस उन तक पहुंचना चाहता हूं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »