एक्शन मोड में बंगाल पुलिस! हावड़ा के रंगदार की दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर कच्छा-बनियान में घुमाया

हावड़ा के कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस द्वारा कथित तौर पर कच्छा और बनियान में सड़कों पर घुमाने का मामला चर्चा में है. पुलिस ने आरोपी को मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के लिए ले जाकर पुराने मामलों की जांच की.

Advertisement
हावड़ा के डॉन आकाश सिंह की दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर पुलिस ने कच्छा-बनियान में परेड कराया. (Photo: ITG) हावड़ा के डॉन आकाश सिंह की दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर पुलिस ने कच्छा-बनियान में परेड कराया. (Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • हावड़ा,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:05 AM IST

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर हावड़ा पुलिस की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है. हावड़ा के रंगदार और कुख्यात बदमाश आकाश सिंह को पुलिस ने कच्छा और बनियान में सड़कों पर घुमाया. आकाश सिंह को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर पुलिस अधिकारी पर गोली चलाने, रंगदारी गिरोह चलाने और हावड़ा में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.

Advertisement

पुलिस ने उसे मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी थाना क्षेत्रों में ले जाकर क्राइम रिकंस्ट्रक्शन किया. जांच अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह समझना था कि आरोपी ने अपराध की योजना कैसे बनाई, किन लोगों की मदद ली और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया. क्राइम रिकंस्ट्रक्शन के दौरान शुक्रवार को आकाश सिंह हाफ पैंट और टी-शर्ट में दिखाई दिया था.

लेकिन पुलिस शनिवार को जब उसे दोबारा घटनास्थलों पर लेकर पहुंची, तब उसके बाल और दाढ़ी कटे हुए थे और वह केवल कच्छा और बनियान में नजर आया. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और आरोपी को विभिन्न इलाकों में घुमाकर घटनाओं की जानकारी जुटाई गई. हावड़ा पुलिस के अधिकारियों ने आरोपी को लेकर पुराने मामलों के घटनास्थलों का दौरा किया और उससे पूछताछ की.

पुलिस का दावा है कि इस प्रक्रिया से कई अहम सुराग मिले हैं और पुराने मामलों की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है. आरोपी को कच्छा-बनियान में परेड कराने की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे मानवाधिकार और पुलिस प्रक्रिया से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement