'सो कॉल्ड पुष्पा' अब मेरी जिम्मेदारी! फलता री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार पर सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता री-पोलिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विधायक चुनने का चुनाव नहीं बल्कि संविधान बहाली की लड़ाई है. TMC उम्मीदवार जाहंगीर खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'तथाकथित पुष्पा' अब उनकी जिम्मेदारी है.

Advertisement
शुभेंदु अधिकारी बोले - केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए गए (Photo: PTI) शुभेंदु अधिकारी बोले - केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए गए (Photo: PTI)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:39 PM IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता री-पोलिंग को लेकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. BJP कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि फलता में होने वाला पुनर्मतदान सिर्फ एक विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि वहां संविधान और मतदाता अधिकारों की बहाली की लड़ाई है.

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि फलता के लोग पिछले 10 सालों से स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से मतदान नहीं कर पा रहे थे और यह री-पोलिंग वहां लोकतांत्रिक अधिकारों को फिर से स्थापित करेगा. उन्होंने लोगों से BJP उम्मीदवार को कम से कम 1 लाख वोटों से जिताने की अपील की.

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि BJP ने चुनावी घोषणापत्र में जो भी वादे किए हैं, उन्हें लागू किया जाएगा. साथ ही फलता विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष विकास पैकेज देने की भी घोषणा की.

TMC उम्मीदवार जाहंगीर खान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'तथाकथित पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है.' उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जाहंगीर खान के खिलाफ जो भी शिकायतें आई थीं, उनकी जांच की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि जाहंगीर खान का नाम NHRC द्वारा जारी कथित अपराधियों की सूची में शामिल था. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा, 'पुष्पा कहां है?'

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पोस्ट पोल हिंसा के आरोपों के बीच TMC ने शुरू की हेल्पलाइन, CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा - जानकारी नहीं

राजनीतिक हिंसा पर बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जो लोग अपने घरों से बाहर हैं और जिनके नाम FIR में हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को केंद्रीय योजनाओं के फंड के कथित दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार से जुड़े सभी मामलों की जांच होगी.

उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर काम करने वाले अधिकारियों की सूची की जांच होगी और व्हाट्सऐप चैट व कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 18 से 45 वर्ष तक के लोगों को रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के साथ खड़ी है.

शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि वह 19 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक फलता में रोड शो करेंगे और राजनीतिक हिंसा से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement