बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ गए चंद्रनाथ रथ के कातिल! चश्मदीद ने खोले राज

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बंगाल में सियासी तनाव बढ़ गया है. जानकारी सामने आई है कि हमलावर बदमाश बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ भागे थे.

Advertisement
शुभेंदु अधिकारी के खास लोगों में शामिल थे चंद्रनाथ रथ (Photo: ITG) शुभेंदु अधिकारी के खास लोगों में शामिल थे चंद्रनाथ रथ (Photo: ITG)

तपस सेनगुप्ता / इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने बंगाल की सियासत में हलचल मचा दी है. चंद्रनाथ राजनीति में कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं थे, लेकिन बीजेपी के हलकों में उन्हें सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता था.

बुधवार रात उत्तरी 24 परगना में चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने पहले उनका पीछा किया. उसके बाद कार आगे लगाकर चंद्रनाथ की गाड़ी को रोका और साइड से बाइकसवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

Advertisement

आजतक ने उस चश्मदीद शख्स से बातचीत की है, जिसने हत्याकांड के वक्त चंद्रनाथ रथ को बचाने की कोशिश की थी. उन्होंने बताया कि जिस रास्ते से हमलावर भागे, वह बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ जाता है. घटनास्थल से बॉर्डर 2 घंटे की दूरी पर स्थित है. घटनास्थल पर मौजूद शख्स ने बताया कि हमलावरों की कार ने चंद्र की कार को आगे से रोका था.

शुभेंदु के 'दाहिने हाथ' थे चंद्रनाथ

चंद्रनाथ रथ औपचारिक रूप से 2019 के आस-पास शुभेंदु अधिकारी की मुख्य राजनीतिक टीम में शामिल हुए, उस वक्त बीजेपी नेता ममता सरकार में मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे. शुरुआत में ऑफिस का तालमेल और प्रशासनिक काम संभालने वाले रथ धीरे-धीरे पर्दे के पीछे से संगठन के एक अहम हाथ बन गए.

चंद्रनाथ को ऐसे शख्स के तौर पर देखा जाता था, जो संवेदनशील राजनीतिक कामों, चुनाव प्रचार की व्यवस्था और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल का काम संभालते थे. वह कई अहम राजनीतिक अभियानों में भी करीब से शामिल रहे, जिनमें बीजेपी की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर की लड़ाई भी शामिल है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि रथ को अधिकारी का पूरा भरोसा हासिल था और उन्हें इस खेमे के भीतर एक उभरती हुई संगठनात्मक हस्ती के तौर पर देखा जाने लगा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम किसी को बख्शेंगे नहीं', शुभेंदु के PA चन्द्रनाथ की हत्या पर बोले BJP नेता सुकांत मजूमदार

एयरफोर्स से रिटायरमेंट लेने के बाद चंद्रनाथ रथ ने कुछ वक्त कॉर्पोरेट क्षेत्र में बिताया, जिसके बाद वे धीरे-धीरे राजनीतिक कार्यों की ओर मुड़ गए. उनका परिवार पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ था और उनकी मां, हसी रथ ने पुरबा मेदिनीपुर में एक स्थानीय पंचायत निकाय में पद संभाला था. शुभेंदु अधिकारी की ही तरह, यह परिवार भी बाद में 2020 में बीजेपी में शामिल हो गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement