पश्चिम बंगाल: कॉलेज के यूनियन रूम में मिलीं शराब की बोतलें और कंडोम, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कॉलेज के यूनियन रूम से कंडोम के पैकेट, शराब की बोतलें, डंडे और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया. एबीवीपी ने इस मामले को उजागर किया. वहीं एक छात्रा ने आरोप लगाया कि पूर्व छात्र नेताओं के कार्यकाल में ऐसी गतिविधियां होती थीं.

Advertisement
कॉलेज प्रशासन पर बढ़ा दबाव. (Photo: Screengrab) कॉलेज प्रशासन पर बढ़ा दबाव. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नॉर्थ 24 परगना,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के न्यू बैरकपुर स्थित एपीसी कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के यूनियन रूम का दरवाजा खोला गया. कमरे के अंदर का नजारा देखकर कॉलेज प्रशासन भी हैरान रह गया. कमरे में कंडोम के इस्तेमाल किए गए पैकेट, शराब की बोतलें, ठंडे पेय की बोतलें, बांस के डंडे, लाठियां और अन्य सामान बिखरा पड़ा मिला.

Advertisement

बताया गया कि यूनियन रूम का दरवाजा खुलने के बाद अधिकारियों ने देखा कि फर्श पर बांस के डंडे और लाठियां रखी हुई थीं. कमरे में अलग-अलग जगह शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें पड़ी थीं. डस्टबिन में इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट मिले. वहीं कमरे के अंदर एक जगह पायजामा भी पड़ा हुआ था.

यूनियन रूम का दरवाजा खुलते ही अधिकारियों के उड़े होश

इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बन गया. पूरे मामले को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सामने लाया. एबीवीपी का दावा है कि यूनियन रूम में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और शुक्रवार को इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.

घटना सामने आने के बाद कॉलेज में कई सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्रों के विचार-विमर्श और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए बने यूनियन रूम का इस्तेमाल आखिर किस उद्देश्य से किया जा रहा था. इस घटना के बाद यूनियन रूम की भूमिका और उसके इस्तेमाल को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement

मामले में कॉलेज की छात्रा अदिति रॉय ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जब कॉलेज में तृणमूल छात्र परिषद के नेता मनोज सरकार और सूरज डे जनरल सेक्रेटरी थे, तब इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं. छात्रा ने दावा किया कि उसी दौरान यूनियन रूम की यह स्थिति बनी.

एबीवीपी ने किया पूरे मामले का खुलासा

यूनियन रूम से मिले सामान और छात्रा के आरोपों के बाद यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है. कॉलेज प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े हो गए हैं. घटना के बाद कॉलेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा. 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- दीपक देबनाथ

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »