यूपी: स्कूल से पीएम मोदी का कार्यक्रम देखेंगे बच्चे, रद्द की गई मुहर्रम की छुट्टी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे. इस आदेश के कारण यूपी सरकार ने सभी स्कूलों में मुहर्रम की छुट्टी रद्द कर दी है. पीएमओ के बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ‘पीएम श्री योजना' के तहत धन की पहली किस्त जारी करेंगे.

Advertisement
पीएम अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का शनिवार को करेंगे उद्घाटन (फाइल फोटो) पीएम अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का शनिवार को करेंगे उद्घाटन (फाइल फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 29 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

यूपी की योगी सरकार ने सभी स्कूलों में आज होने वाली मुहर्रम की छुट्टी को रद्द कर दिया है. दिल्ली में अयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन सत्र का लाइव प्रसारण हर विद्यालय में कराए जाने के निर्देष दिए गए हैं, जिसके बाद हर बीएसए को स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. पीएम प्रगति मैदान के अंतरराष्‍ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्‍मेलन केंद्र परिसर (आईईसीसी) यानी 'भारत मंडपम' में सुबह 10 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वहां प्रदर्शनी और विभिन्न शैक्षिक सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा.

Advertisement

महानिदेशक शिक्षा के आदेश में कहा गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के मौके पर 29 और 30 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस दौरान पीएम श्री योजना के तहत धन की पहली किस्त जारी की जाएगी. इस योजना के तहत केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के साथ ही स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित स्कूलों में से मौजूदा स्कूलों को मजबूत करके 14,500 से अधिक पीएम श्री स्कूलों की स्थापना का प्रावधान है.

इस योजना के तहत स्कूल छात्रों को इस तरह से पोषित करेंगे कि वे एनईपी की परिकल्पना के अनुसार एक समतापूर्ण, समावेशी और बहुलवादी समाज के निर्माण में इंगेज्ड, प्रोडक्टिव और कॉन्ट्रीब्यूट करने वाले नागरिक बनें.

12 भाषाओं में अनुवादित पुस्तक का होगा विमोचन

पीएमओ ने अपने बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री 12 भारतीय भाषाओं में अनुवादित शिक्षा और कौशल पाठ्यक्रम की पुस्तकों का भी विमोचन करेंगे. युवाओं को तैयार करने और उन्हें 'अमृत काल' में देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एनईपी 2020 लॉन्च किया गया था.

Advertisement

इसका उद्देश्य उन्हें बुनियादी मानवीय मूल्यों पर आधारित रखते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है. बयान में कहा गया कि अपने कार्यान्वयन के तीन वर्षों के दौरान, नीति ने स्कूल, उच्च और कौशल शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन लाया है.

अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम शिक्षाविदों, क्षेत्र विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूलों, उच्च शिक्षा और कौशल संस्थानों के छात्रों समेत अन्य लोगों को अपना दृष्टिकोण और सफलता की कहानी साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »