UP: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर लाश को हाईवे पर फेंका

कानपुर देहात में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों के चलते इस हत्या को अंजाम दिया था. हत्यारों ने इस हत्या को हादसे का रूप देने के लिए लाश को हाइवे पर फेंक दिया था.

Advertisement
पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी अरेस्ट पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी अरेस्ट

सूरज सिंह

  • कानपुर देहात ,
  • 08 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद शव को पड़ोस के जिले में हाइवे किनारे फेंक दिया, जिससे हत्या एक हादसा लगे. पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

यह मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल कानपुर-इटावा है. 13 फरवरी को पुलिस को 28 साल के चंद्रभान ऊर्फ रवि की लाश पड़ी मिली थी. शुरुआत में पुलिस इस मामले को सड़क हादसा मान कर चल रही थी. लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी के कॉल डिटेल्स से अहम सुराग हाथ लगे. फिर पुलिस ने मृतक की पत्नी कुशमा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पति की हत्या के बाद शव को हाइवे पर फेंका  

कुशमा ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसका पति चंद्रभान उसकी पिटाई करता था. यह सब बात वो अपने प्रेमी धवजेंद्र को फोन पर रो रोकर बताती थी. फिर एक दिन दोनों ने मिलकर चंद्रभान की हत्या का साजिश रची. 12 फरवरी की रात जब चंद्रभान घर शराब के नशे में पत्नी के साथ अकेले था तो कुशमा ने अपने प्रेमी को बुला लिया फिर दोनों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल हाइवे किनारे फेंक कर फरार हो गए. 

Advertisement

हत्या को रोड एक्सीडेंट दिखाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मृतक पति को सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल हाइवे किनारे फेंक कर फरार हो गए थे. पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी और प्रेमी को जेल भेज दिया है. सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया है की 13 फरवरी को एक व्यक्ति की सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के हाईवे किनारे एक डेड बॉडी मिली थी. शुरुआत में यह एक रोड एक्सीडेंट लग रहा था. मृतक व्यक्ति की पहचान औरैया दिबियापुर निवासी 28 चंद्रभान उर्फ रवि के रूप में हुई थी. 

पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया

मामले में मृतक की पत्नी और एक युवक से गहनता से पूछ्ताछ की गई तो पता चला की युवक और मृतक पत्नी का प्रेम संबध है. जिसका मृतक व्यक्ति विरोध करता था. आरोपी धवजेंद्र उर्फ पिंटू ने बताया की उसका महिला से संबंध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »