कौन थे विनय यादव और वकील यादव? देवरिया में जिनकी दशहरा के दिन हुई धारदार हथियार से हत्या; सपा सांसद ने दी ये चेतावनी

यूपी के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो दोस्तों की अज्ञात बदमाशों ने चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी. इस सनसनीखेज डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी (Photo- ITG) देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी (Photo- ITG)

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में मंगलवार की आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दो दोस्तों- विनय यादव और वकील यादव की बेरहमी से हत्या कर दी. ये दोनों लार क्षेत्र से दशहरा मेला देखकर अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं. 

Advertisement

दशहरा मेले से लौट रहे थे दोनों दोस्त

मृतक विनय यादव (ग्राम इटहुआ हजाम) गोरखपुर आवास विकास में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे, जबकि वकील यादव (निवासी करजहा) रेलवे विभाग में गेटमैन के पद पर कार्यरत थे. मंगलवार की रात ये दोनों दोस्त लार से दशहरा मेला देखकर अपनी बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास रामजानकी मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. 

सड़क किनारे मिले खून से लथपथ शव

बदमाशों ने दोनों युवकों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे मृतकों का शरीर क्षत-विक्षत हो गया. उनके खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़े मिले. रात के समय वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इस खौफनाक मंजर को देखा और तुरंत डायल 112 पर फोन करके पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दी.

Advertisement

सांसद ने दी चेतावनी और पुलिस जांच तेज

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिजीत आर शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया. उधर, सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सात दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश करने की चेतावनी दी है, अन्यथा मईल थाने का घेराव करने की बात कही है.  पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »