वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया. हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में रखे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण धमाका हुआ.

Advertisement
एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया (Photo- ITG) एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया (Photo- ITG)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

दीपावली पर्व के नजदीक आते ही अवैध पटाखा फैक्ट्री तेजी से सक्रिय हो जाती हैं. इसकी वजह से घटनाएं भी काफी होती हैं. ऐसी ही एक घटना वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर इलाके में गुरुवार शाम उस समय हुई जब तेज धमाके से पूरा इलाका दहल गया. 

धमाका राजू खान नामक एक व्यक्ति के दो मंजिला मकान में हुआ था. धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी की पूरी दो मंजिला इमारत जमींदोज हो गई और अगल-बगल के मकान में दरारें पड़ गईं. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि मकान में लंबे समय से अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी. इस धमाके में तीन लोग घायल हुए हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री ल रही थी. पुलिस सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे हुए थी. मौके पर पहुंचे डीसीपी वरुणा राजेश पांडे ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि मकान में लोकल आतिशबाजी बनाई जाती थी. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं सीएमओ वाराणसी डॉ एनपी सिंह के मुताबिक कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में 3 लोग लाए गए हैं.  इनमे 35 वर्षीय चांदनी बेगम भी शामिल हैं, जो मकान मालिक राजू खान की पत्नी हैं. उन्हें करीब 90 फीसदी बर्न इंजरी है. इसके अलावा 12 वर्षीय  उनका बेटा और बेटी को मामूली चोटें आई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »