उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली वोटिंग में कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद हो गई. प्रदेश में कुल 55.24% मतदान दर्ज किया गया. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 79.01% वोट पड़े, जबकि लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 38.02% मतदान हुआ. अब 27 अक्टूबर को मतगणना होगी, जिसके बाद इन सीटों के नतीजे सामने आएंगे.
इस चुनाव में 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर मतदान हुआ. ये 11 सीटें कौन-कौन सी हैं, पहले इसे समझ लेते हैं.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 5 सीटें
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटें
इन निर्वाचन क्षेत्रों में कई जिलों के मतदाता शामिल हैं. इसलिए एक ही निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग जिलों में मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 55.24% मतदान दर्ज किया गया.
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
शिक्षक सीटों पर स्नातक से ज्यादा मतदान
जारी आंकड़ों के मुताबिक, सभी 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत संबंधित स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से ज्यादा रहा. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 79.01% मतदान के साथ सबसे आगे रहा. वहीं, लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 38.02% वोट पड़े.
विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए मतदान पूरा होने के बाद अब मतगणना का इंतजार है. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. इसके बाद साफ हो जाएगा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की इन सीटों पर किस उम्मीदवार को जीत मिली है.
बिहार में स्नातक सीटों पर 43.87% मतदान
बिहार में शिक्षक सीटों पर 74.55% मतदान
उदय गुप्ता