यूपी: भारी फोर्स के साथ मुख्तार अंसारी की ससुराल पहुंची पुलिस, फरार चल रहे 3 गुर्गों पर एक्शन की तैयारी!

मुख्तार अंसारी की ससुराल में पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजाई है. दरअसल, गाजीपुर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसरी चट्टी हत्याकांड में महरूपुर गांव के अताऊर, शाहबुद्दीन और अफरोज के आवास पर पहुंचकर नोटिस चस्पा की है. यह कुर्की से पूर्व की कार्यवाही है. पुलिस अब मुख्तार के फरार चल रहे गुर्गों पर एक्शन की तैयारी में है.

Advertisement
जेल में बंद मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर लगातार हो रहा है एक्शन  जेल में बंद मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर लगातार हो रहा है एक्शन

विनय कुमार सिंह

  • गाजीपुर ,
  • 13 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं. पुलिस-प्रशासन लगातार मुख्तार और उसके गुर्गों पर एक्शन ले रहा है. कहीं माफिया की अवैध संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं तो कहीं उसके पर करीबियों पे शिकंजा कसा जा रहा है. इसी कड़ी में अब मुख्तार अंसारी की ससुराल में पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजाई है. 

Advertisement

दरअसल, गाजीपुर मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की शाम को उसरी चट्टी हत्याकांड में महरूपुर गांव के निवासी अताऊर रहमान, शाहबुद्दीन और अफरोज उर्फ चुन्नू पहलवान के आवास पर पहुंचकर नोटिस चस्पा की है. यह कुर्की से पूर्व की कार्यवाही है. इस दौरान पुलिस ने डुगडुगी बजा कर कोर्ट द्वारा जारी नोटिस का तामीला कराया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान और राजस्व कर्मी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- तो इस माफिया से है मुख्तार अंसारी की जान को खतरा? कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार, बोला- जेल में करा सकते हैं हत्या

गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अताऊर रहमान, शाहबुद्दीन, अफरोज माफिया मुख्तार अंसारी गैंग आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और काफी समय से फरार चल रहे हैं. लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहने के बाद अब कुर्की की जा रही है. 

Advertisement

बता दें कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के उसरी चट्टी में 15 जुलाई 2001 को मऊ के तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुई गोलीबारी में बिहार के बक्सर जिले के मनोज राय की मौत हो गई थी. इस मामले में इसी वर्ष कोतवाली में मनोज राय के पिता की ओर से ठेकेदारी के मामले को लेकर हत्या का मामला मुख्तार अंसारी और उनके सहयोगियों पर दर्ज कराया गया था. इस मामले में मुख्तार के साथ अताऊर, शाहबुद्दीन और अफरोज आरोपी बनाए गए थे. 

सीजेएम गाजीपुर की अदालत से गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद भी ये लोग न्यायालय में हाजिर नहीं हुए, जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 30 अगस्त को सीआरपीसी के तहत 82 की कार्यवाही का आदेश जारी किया गया था. इसी नोटिस को तामील करने के लिए पुलिस ने डुगडुगी पीटकर और लाउड स्पीकर के माध्यम से जानकारी देते हुए घरों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की. 

अब अगर नियत समय पर उक्त आरोपी न्यायालय के सामने पेश नहीं होंगे तो कुर्की की अगली कार्यवाही भी की जाएगी. बताया गया कि पिछले 24 साल से 5 लाख का इनामी अताऊर रहमान, अफरोज और शाहबुद्दीन फरार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »