'सिस्टम से भरोसा उठ गया, इस्लाम कुबूल कर लूंगा', MLC वोटिंग के बीच फूट-फूटकर रोए सपा प्रत्याशी, VIDEO

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने कहा है कि वो धर्मांतरण कर लेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के समर्थकों और परिवार को परेशान किया जा रहा है. उनके साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है जैसे वो पाकिस्तान से आए कोई आतंकवादी हों.

Advertisement
आकाश अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. (Photo- ITGD) आकाश अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए. (Photo- ITGD)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव के दौरान सियासी संग्राम छिड़ गया है. आगरा से समाजवादी पार्टी के खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल मतदान के दौरान कैमरे के सामने ही फफक-फफक कर रो पड़े. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वो अपना धर्मांतरण कर लेंगे.

मीडिया से बात करते हुए सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सत्ताधारी दल के इशारे पर खुलेआम बूथ कैप्चरिंग की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि खेरागढ़ के बूथ नंबर 20 को प्रत्याशी के भतीजे ने लूट लिया और उन्होंने इसका वीडियो कमिश्नर को भेज दिया है.

Advertisement

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि खेरागढ़ के इसी बूथ पर पीठासीन अधिकारी जब खाना खाने लगे, तो सभी मतदाताओं को बाहर निकालकर कमरा बंद कर लिया गया. इसके अलावा उन्होंने छाता के बूथ नंबर 40 पर भी बूथ कैप्चरिंग किए जाने का आरोप लगाया है.

#KhabreinAsardar: SP के MLC प्रत्याशी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप - बीजेपी पर बूथ कैपचरिंग का आरोप #SP #BJP #बूथकैपचरिंग #MLCचुनाव #उत्तरप्रदेश #UPPolitics | @swetasinghat | @abhishek6164 https://t.co/TJzbeVIgnw

'शाही ईदगाह में अपना धर्म परिवर्तन कराऊंगा'

आकाश ने कहा, 'मैं अगले महीने लखनऊ जाकर शाही ईदगाह में अपना धर्म परिवर्तन कराऊंगा, क्योंकि हार जीत से मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन मैं आजाद भारत में रह रहा हूं, मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा, किससे नहीं लड़ूंगा, ये मेरा फैसला है और एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि आप एमएलसी (प्रत्याशी) ही तो हो, आप खुदा तो नहीं हो. मैं उस अधिकारी को भी कहना चाहता हूं, मैंने अपना खुदा बदल लिया है.'

Advertisement

बूथ कैप्चरिंग का आरोप

उन्होंने आगे कहा, 'इतना ही कहना चाहूंगा अभी भी बूथ कैप्चरिंग हो रही है और 10 नंबर बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी ने पूरी तरीके से बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश की. मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा, मैं अब शांति से रहना चाहूंगा और सरकार से कहना चाहूंगा कि उसे जिस तरीके से चुनाव कराना हो, जो करना हो तो करें. मुझे भी जेल में डालना हो तो मैं यहीं से अभी जेल चला जाता हूं. 

सपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरे परिवार, मेरे जो साथी हैं, स्कूल का पूरा परिवार, 12 जिलों का शिक्षकों का उनको परेशान करना बंद किया जाए. मुझे बिल्कुल आजीवन कारावास की सजा दे दी जाए.'

'पाकिस्तान से आया हुआ कोई आतंकवादी हूं...'

आकाश अग्रवाल इस दौरान फूट-फूटकर रोते नजर आए. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे 12 जिलों में उनके प्रबंधकों और समर्थकों को जब चाहा तब उठाया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'जिस भी अधिकारी की जो इच्छा होती है, अफवाह फैला दी जाती है, आरोप लगा दिए जाते हैं, उठा लिया जाता है, गाली गलौज कर दिया जाता है. वाकई में मुझे ऐसा महसूस होने लगा है कि मैं पाकिस्तान से आया हुआ कोई आतंकवादी हूं.

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें चुनाव जीत और हार से कोई अंतर नहीं पड़ता है. अगर सरकार उन्हें निर्देश दे देती तो वो चुनाव ही नहीं लड़ते. उन्होंने कहा, 'मुझे इतना ज्यादा परेशान किया गया है कि ये चाहेंगे तो ड्रग्स रखकर या हथियार रखकर भी मुझे अंदर करवा सकते हैं और ये कह सकते हैं कि पाकिस्तान का आतंकवादी हूं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: MLC चुनाव के नतीजों से पहले ही फुल कॉन्फिडेंस में अनंत सिंह, बोले नीरज का किला टूट चुका

11 सीटों पर मतदान जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »