चोर का फोन लेकर भागा चोर, फिर चोर ने मचाया शोर, ऐसे हुई भीड़ और पुलिस की एंट्री

हरदोई में एक चोर अपने साथी दूसरे चोर का फोन लेकर भाग रहा था. तभी भीड़ ने उसे पकड़ लिया. पहले उसे जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक से मोबाइल बरामद लिया गया है और पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी की पहचना सोनू नाम के युवक के तौर पर हुई है.

Advertisement
भीड़ ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया भीड़ ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

प्रशांत पाठक

  • हरदोई ,
  • 30 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीड़ ने युवक को पकड़ लिया और बीच सड़क उसे जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल छीनकर भाग रहा था. पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक से मोबाइल बरामद कर लिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह घटना कोतवाली इलाके के मेडिकल कॉलेज के सामने हुई. अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया की युवक से मोबाइल बरामद लिया गया है और पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी की पहचना सोनू नाम के युवक के तौर पर हुई है.

Advertisement

एक चोर दूसरे चोर का फोन लेकर भागा

बताया जा रहा है कि सोनू ने पहले एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी, फिर एक चोर ने दूसरे चोर से मोबाइल गिरवी रखने की बता कही. दूसरा चोर जब पहले चोर का फोन लेकर भागा तो दूसरा उसके पीछे भागा और चोर कहकर चिल्लाने लगा. 

भीड़ ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

जैसे ही यह शोर मौके पर मौजूद लोगों ने सुना तो उसे पकड़ लिया और बीच सड़क उसकी धुनाई कर दी और पुलिस को हवाले कर दिया. पकड़ा गया पहला चोर हरदोई तो दूसरा सीतापुर का है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से लिया जा रहा है, इस गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश की जरी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »