चढ़ावा चोरी की रकम से खरीदी गई कार बरामद! अविनाश के भाई के नाम पर थी रजिस्टर, रकम के 'बंटवारे' का ठिकाना भी मिला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है. आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर एक मारुति ब्रेजा कार बरामद की गई है. जांच टीम का दावा है कि यह गाड़ी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रकम से खरीदी गई है.

Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार बरामद की. (Photo: ITG) राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार बरामद की. (Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • अयोध्या,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर एसआईटी ने एक एसयूवी कार बरामद की है, जिसे कथित तौर पर चोरी की रकम से खरीदा गया था. एसआईटी के मुताबिक UP 42 AP 6054 नंबर की मारुति ब्रेजा कार अविनाश शुक्ला ने अपने भाई अभिषेक के नाम पर खरीदी थी. एसआईटी ने 13 घंटे की कस्टडी रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर यह गाड़ी बरामद की.

Advertisement

एसआईटी ने 13 घंटे की कस्टडी रीमांड खत्म होने के बाद अविनाश शुक्ला फिर से अयोध्या जेल भेज दिया. जांच टीम का दावा है कि कार की खरीद में चढ़ावे से कथित तौर पर हड़पी गई रकम का इस्तेमाल किया गया था. रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला को अयोध्या के कौशलपुरी स्थित एक योग केंद्र भी ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक अविनाश शुक्ला इसी योग केंद्र में पिछले 10 वर्षों से रहता था. 

एसआईटी ने योग केंद्र से रामराज्य कोष नाम का एक दानपत्र भी बरामद किया, जिस पर पेटीएम का क्यूआर कोड लगा हुआ था. इसके बाद अविनाश शुक्ला को जांच टीम लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के एक सुनसान इलाके में लेकर गई. जांच अधिकारियों को शक है कि यही वह स्थान था जहां आरोपी कथित तौर पर चोरी की रकम का आपस में बंटवारा करते थे. फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और चोरी की रकम के इस्तेमाल की जांच कर रही है. 

Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी के साथ अयोध्या पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है. पुलिस की एक टीम गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे अविनाश के घर पहुंची थी और लगभग एक घंटे तक उसके माता-पिता से पूछताछ की थी. राम मंदिर चढ़वा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों में से अभी तक अविनाश शुक्ला के ठिकाने से सबसे बड़ी बरामदगी हुई है. ब्रेजा कार के अलावा अविनाश के कब्जे से 20 लाख 39 हजार रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, करीब 11 ग्राम सोना और 375 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »