राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, कहा- राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची, दोषियों को सजा मिले

अयोध्या राम मंदिर के दान पात्रों से चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि इस घटना से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और मंदिर प्रबंधन की सभी कमियां दूर कर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए.

Advertisement
RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले- अभी लोगों के बीच भ्रम-सवालों की स्थिति, जिसे खत्म करना जरूरी (फाइल फोटो) RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले- अभी लोगों के बीच भ्रम-सवालों की स्थिति, जिसे खत्म करना जरूरी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान आया है. इसमें कहा गया है कि इस घटना से राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची है. ऐसे में दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया है.

बयान में लिखा है कि, 'राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है.'

Advertisement

आगे लिखा गया है कि रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे समूचे समाज और राम भक्तों (RSS समेत) की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है.

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा मिले, ये जरूरी है.

बयान में आगे लिखा गया है कि RSS और पूरे हिंदू समाज की यह स्वाभाविक उम्मीद है कि राम मंदिर के दान से जुड़ी चोरी जैसी गंभीर घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा. इसे एक असाधारण मामला मानकर मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन में जो भी कमियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा, ताकि करोड़ों रामभक्तों का मंदिर पर भरोसा और आस्था बनी रहे.

Advertisement

संघ का कहना है कि अभी लोगों के बीच भ्रम और सवालों की स्थिति है, जिसे खत्म करना जरूरी है. इसके लिए मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा बनाई गई विशेष जांच टीम (SIT) सभी जरूरी कदम उठाए.

संघ ने भरोसा जताया कि अगर वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो, मंदिर का संचालन सही ढंग से हो और धार्मिक पवित्रता बनी रहे, तो श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट हिंदू समाज के विश्वास और आस्था को पहले की तरह मजबूत बनाए रखेगा.

क्या है चंदा चोरी का मामला 

बीते दिनों राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामना आया. मंदिर में व्यवस्था देखने वाले अलग-अलग लोग इसमें शामिल पाए गए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इसमें मंदिर का चंदा गिनने वाले लोग शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »