'दान के पैसे से जमीन, गिफ्ट और भंडारा...', चढ़ावा चोरी मामले में मनीष यादव ने उगले कई बड़े राज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी मनीष यादव ने पुलिस पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार कर ली है. उसने बताया कि नौकरी लगने के बाद से ही वह चोरी कर रहा था और टिन्नू यादव को इसकी पूरी जानकारी थी. जांच में चोरी की रकम से जमीन खरीदने, भंडारे कराने, महंगे उपहार लेने और कंपनी के जरिए धन को वैध दिखाने के सुराग मिले हैं.

Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुए नए खुलासे. (Photo: ITG) राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुए नए खुलासे. (Photo: ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी करने की बात स्वीकार की है. मनीष ने बताया कि नौकरी लगने के कुछ समय बाद ही उसने चोरी शुरू कर दी थी. पूछताछ में टिन्नू यादव की भूमिका का भी खुलासा किया और बताया कि चोरी की जानकारी उसे दी जाती थी. चोरी के पैसों का इस्तेमाल भंडारे कराने, महंगे उपहार खरीदने और जमीनों में निवेश करने की बात सामने आई.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर निवेश से जुड़ी जानकारियों का सत्यापन शुरू किया. अदालत से मिली 39 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान टिन्नू यादव और मनीष यादव से कई चरणों में पूछताछ की गई. सूत्रों के अनुसार टिन्नू ने स्वीकार किया कि उसी ने मनीष की नौकरी लगवाई थी और चोरी की पूरी जानकारी उसे रहती थी.

पूछताछ में दो-तीन अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है. टिन्नू ने चंपत राय की आईडी के एक्सेस का इस्तेमाल कर वीआईपी पास बनवाने और लोगों को दर्शन कराने की बात भी कबूल की. पूछताछ में सहादतगंज में बेटे रवि यादव के नाम खरीदी गई जमीन और पत्नी के नाम संचालित सौंदर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े सुराग मिले. पुलिस को आशंका है कि चोरी की रकम को फर्म के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई, जिसकी जांच के लिए जीएसटी अधिकारियों से भी संपर्क की तैयारी की जा रही है.

Advertisement

22 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में लिए जाएंगे कई बड़े फैसले
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित होगी. बैठक शाम 4 बजे अयोध्या स्थित मणिराम दास छावनी में होगी. बैठक की सूचना ट्रस्ट के महासचिव कृष्ण मोहन की ओर से जारी की गई है.

बैठक में 6 जुलाई 2026 को हुई ट्रस्ट बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी. 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रस्तावित विशेष बैठक की कार्यवाही की भी पुष्टि होगी. ट्रस्ट की नियमावली के अनुसार विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर निर्णय लिया जाएगा. राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट (यदि प्राप्त होती है) पर चर्चा की जाएगी.

अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. ट्रस्ट के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »