शर्त लगाकर लड़ा रहे थे पंजा, कड़ाक की आई आवाज और टूट गया हाथ- video

उत्तर प्रदेश के मुराबाद जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 10 हजार रुपये की शर्त लगा कर दो युवक जोर अजमाइश कर रहे थे. लेकिन इसी दौरान एक युवक का हाथ टूट गया और वह दर्द से तड़पने लगा.

Advertisement
हाथ टूटने से कराहने लगा शख्स हाथ टूटने से कराहने लगा शख्स

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 04 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 10 हज़ार रुपये के लिए रखी गई शर्त में क़ासिम नाम के एक युवक का हाथ टूट गया. जिससे वह दर्द से तड़पने लगा. पूरा मामला थाना मझोला इलाके के मियां कॉलोनी की है. इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद भी हो गया था. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने 60 हजार रुपये में समझौता करा दिया.

Advertisement

10 हजार रुपये की लगी थी शर्त

जानकारी के अनुसार ताकत दिखाने के लिए अक्सर इलाक़े के युवक ज़ोर आजमाइश करते हैं. इसके लिए युवक हज़ारों रुपए की शर्त लगाते हैं. बताया जाता है कि ये खेल रविवार की रात को भी हो रहा था. जिसमें 10 हज़ार रुपये के लिए दो युवकों ने शर्त लगाई थी.

यह भी पढ़ें: 'इस शर्त पर करूंगा हनी सिंह साथ काम', बादशाह ने फिर उड़ाया यो यो का मजाक

शर्त लगाने वाले में क़ासिम भी था. काशिम जब पंजा लड़ाकर जोर अजमाइश कर रहा था, तभी उसका हाथ टूट गया और कड़ाक की आवाज आई. हाथ टूटने के बाद काशिम दर्द से कराहने लगा.  हालांकि, हाथ टूटने से कासिम का पंजा लड़ा रहे दूसरे युवक से विवाद भी हो गया. 

पुलिस ने बिना FIR 60 हजार रुपये में करवाया समझौता

Advertisement

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने 60 हजार रुपये में पूरे मामले का समझौता करवाया. इस खेल का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक पंजा लड़ा रहे हैं. इस दौरान वहां पर अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो दोनों की हैसलाफजाई भी कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »