मेरठ: एक घर में शादी तो दूसरे घर में मातम, बारात निकलने को लेकर पड़ोसियों में बवाल, लाठी-डंडे चले और हुई पत्थरबाजी

मेरठ के कालिंदी गांव में शादी के दौरान बारात रोकने पर दो पक्षों में झड़प हो गई। एक घर में मातम और दूसरे में शादी होने के कारण विवाद बढ़ गया. जिसके कारण लाठी-डंडे और पत्थरबाजी भी हुई. पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल कर दी है.

Advertisement
दो पक्षों मे मारपीट और पत्थरबाजी दो पक्षों मे मारपीट और पत्थरबाजी

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 30 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना करीब दो हफ्ते पहले की बताई जा रह है. इस घटना में दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई.

पुलिस के अनुसार, एक घर में शादी थी, जबकि पड़ोस के एक घर में हाल ही में किसी की मृत्यु हुई थी. मातम के माहौल के कारण बारात के नाच-गाने का विरोध किया गया, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट तक पहुंच गया.

Advertisement

कालिंदी गांव दो पक्षों के बीच हुआ विवाद 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात निकल रही थी, तभी कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर विरोध करने लगे और दोनों पक्षों में झड़प हो गई. पत्थरबाजी की भी घटनाएं सामने आईं हैं. पुलिस मामले  की गहराई से जांच में जुटी है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले पर मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है. फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »