बागपत में परवेज मुशर्रफ के परिवार की 13 बीघा जमीन नीलाम, बोली में तीन गुना से ज्यादा पहुंच गई कीमत

ये जमीन किसी दौर में परवेज मुशर्रफ के माता-पिता की थी, जो बागपत के कोताना गांव के मूल निवासी थे. 1943 में वो दिल्ली और फिर 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे. जिसके बाद ये हवेली उनके चचेरे भाई के नाम हो गई, लेकिन कृषि जमीन शत्रु संपत्ति में दर्ज रही. 

Advertisement
परवेज मुशर्रफ परवेज मुशर्रफ

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 04 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

एक दौर में पाकिस्तान के तानाशाह रहे परवेज़ मुशर्रफ का नाम अब उत्तर प्रदेश के बागपत की जमीन से हमेशा के लिए मिट गया है. कोताना गांव की 13 बीघा शत्रु संपत्ति सरकार ने नीलाम कर दी है. ऑनलाइन बोली में ये जमीन 1 करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये में तीन खरीदारों ने खरीद ली. 

प्रशासन ने इसका बेस प्राइज 39 लाख रुपये रखा था, लेकिन बोली में कीमत तीन गुना से ज्यादा पहुंच गई. जमीन खरीदने वालों में पंकज (ठेकेदार), मनोज गोयल (ट्रांसपोर्ट और प्रॉपर्टी डीलर) और गाज़ियाबाद की फर्म जेके स्टील शामिल हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- तख्तापलट, दो राजनीतिक हत्याओं का आरोप, लाल मस्जिद कांड और 7 साल का निर्वासन... मुशर्रफ की जिंदगी के Ups & Downs

इतिहास से जुड़ी ये जमीन किसी दौर में परवेज मुशर्रफ के माता-पिता की थी, जो बागपत के कोताना गांव के मूल निवासी थे. 1943 में वो दिल्ली और फिर 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे. जिसके बाद ये हवेली उनके चचेरे भाई के नाम हो गई, लेकिन कृषि जमीन शत्रु संपत्ति में दर्ज रही. 

अब इस नीलामी के साथ ही मुशर्रफ परिवार का नाम कानूनी दस्तावेजों से भी साफ हो गया है. यानी अब न जमीन, न नाम, बागपत की मिट्टी से पूरी तरह खत्म हुआ ‘मुशर्रफ’ का निशान. 

मामले में मनोज यादव (एडीएम, बागपत) ने कहा कि कोताना गांव में शत्रु संपत्ति थी, जो अब नीलाम कर दी गई है. ये नीलामी ऑनलाइन हुई है. बोली में कीमत तीन गुना से ज्यादा पहुंच गई थी. बेस प्राइज 39 लाख था. 

Advertisement

मालूम हो कि बीते साल परवेज मुशर्रफ के भाई की संपत्ति को प्रशासन ने शत्रु संपत्ति घोषित कर नीलम कराया गया था. 13 बीघा जमीन को ऑनलाइन नीलम किया गया था. इसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपये लगी थी. उन जमीनों को बागपत के रहने वाले दो किसानों ने खरीदा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »