नशे में लहराकर चला रहा था ऑटो, महिलाओं ने टोका तो ब्लेड से कर दिया हमला, चार महिलाएं और युवक घायल

कानपुर के किदवई नगर में नशे में ऑटो चला रहे युवक को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि ऑटो पलटने के बाद चालक अपने दो साथियों के साथ उतरा और महिलाओं पर ब्लेड से हमला कर दिया. चार महिलाएं और एक युवक घायल हुए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
महिला पर ब्लेड से हमला (Photo: Screengrab) महिला पर ब्लेड से हमला (Photo: Screengrab)

रंजय सिंह

  • कानपुर ,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

कानपुर के किदवई नगर इलाके में एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां नशे में लहराकर ऑटो चला रहे युवक को टोकना महिलाओं को भारी पड़ गया. आरोप है कि ऑटो पलटने के बाद चालक अपने दो साथियों के साथ उतरा और ब्लेड से हमला कर दिया. इस हमले में चार महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल महिला रानी ने बताया कि वह अपनी दो बहन प्रीति और राधा, बहनोई गौरव और बेटी पलक के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला आदिल नशे की हालत में तेज रफ्तार और लहराकर ऑटो चला रहा था. वह उनके बेहद पास से निकला, जिससे सभी बाल-बाल बचे.

Advertisement

ऑटो पलटने के बाद चालक ने साथियों संग किया हमला

रानी के अनुसार उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि तुम देखकर नहीं चलाते हो. आदिल ने पलटकर देखा और आगे जाकर उसकी ऑटो पलट गई. इसके बाद वह ऑटो से उतरकर अपने दो साथियों के साथ उनके पास आया.

आरोप है कि आदिल के हाथ में ब्लेड था और उसने रानी, उसकी बहनों और बेटी पर हमला कर दिया. जब गौरव उन्हें बचाने दौड़े तो उन पर भी हमला किया गया. इस घटना में रानी, प्रीति, राधा, बेटी पलक (20) और गौरव घायल हो गए.

ब्लेड से रानी, बहनों और बेटी पर वार, गौरव भी घायल

रानी का कहना है कि हमले के बाद आरोपी पक्ष के कई लोग मौके पर आ गए और महिलाओं को घेर लिया. आरोप है कि घायल होने के बावजूद उन्हें थाने जाने नहीं दिया गया और काफी देर तक रोककर रखा गया.

Advertisement

इस दौरान किसी तरह एक महिला चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी तक पहुंची और मदद की गुहार लगाई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है.

घायल महिलाओं को घेरकर थाने जाने से रोकने का आरोप

एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि ऑटो चालक का महिला से विवाद हुआ था. इसके बाद ऑटो पलट गई और चालक उतरकर महिला पर हमला कर दिया. महिला का मेडिकल कराया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement