'बेटी के साथ कुछ हुआ तो गोली मार दूंगा', कानपुर में छेड़छाड़ से आहत पिता ने आरोपी को धमकाया

कानपुर के बर्रा में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के बाद विवाद गहरा गया.बेटी के उत्पीड़न से नाराज पिता ने आरोपी के घर जाकर उसके पिता को तमंचा दिखाकर धमकी दी. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
कानपुर के बर्रा में छेड़छाड़ पर बवाल (Photo- ITG) कानपुर के बर्रा में छेड़छाड़ पर बवाल (Photo- ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है. बेटी को परेशान किए जाने से नाराज पिता ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर उसके पिता को तमंचा दिखाकर धमकी दे दी. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

दरअसल, बच्ची ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर लगातार परेशान करने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था. बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए अपनी परेशानी बता रही है. वीडियो में बच्ची ने आरोप लगाया कि घर से बाहर निकलने पर युवक छत से उसे गलत इशारे करता है, सीटी बजाकर परेशान करता है और साइकिल चलाने जाने पर उसका पीछा करता है.

पिता ने सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट 

बेटी की परेशानी को लेकर पिता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किसी बड़ी घटना के बाद मोमबत्तियां जलाने से बेहतर है कि समय रहते एक मासूम बच्ची के लिए आवाज उठाई जाए. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए सवाल उठाया कि क्या किसी बड़ी वारदात का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष प्रभावशाली है और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री और कानपुर पुलिस से बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की.

आरोपी के पिता को तमंचा दिखाने का आरोप 

पुलिस के मुताबिक, 27 जून को बच्ची के पिता आरोपी के घर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था. आरोप है कि इसी बीच बच्ची के पिता तमंचा लेकर पहुंचे और आरोपी के पिता को धमकाया.

पिता ने कथित तौर पर कहा कि अगर भविष्य में उनकी बेटी के साथ कोई घटना हुई तो वह गोली मार देंगे. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली.

मां बोली- डर के माहौल में रह रहे हैं

बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. उन्होंने कहा कि शिकायत करने पर आरोपी पक्ष की ओर से अभद्रता और धमकी दी जाती थी.

मां ने बताया कि पति नौकरी के कारण बाहर रहते हैं और घर में वह अपनी बेटियों के साथ रहती हैं. उन्होंने कहा कि लगातार डर के माहौल के कारण परिवार परेशान है. 

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच 

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़ित पक्ष की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों के बावजूद एक छोटी बच्ची को न्याय के लिए सोशल मीडिया का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है. कांग्रेस ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित बच्ची को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »