बैंड बाजा बारात के बीच घुड़चढ़ी से पहले दूल्हा गिरफ्तार, मंडप में दुल्हन करती रही इंतजार

आगरा में बारात निकलने से कुछ घंटे पहले दूल्हे को रेप के आरोप में जेल जाना पड़ा. पीड़िता को जब यह पता चला कि उसके प्रेमी की शादी मथुरा में तय हो गई है और शुक्रवार को उसकी बारात घर से निकलेगी. तो वह पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 09 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

आगरा पुलिस ने रेप के आरोप में एक दूल्हे को गिरफ्तार किया है. बैंड बाजे के साथ बारात घर से निकने की तैयारी में थी. तभी अचानक पुलिस उसके घर पर पहुंच गई और रंग में भंग पड़ गया. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बताया कि रेप के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया जा रहा है, यह सुनकर हर किसी के होश उड़ गए. इस घटना से युवक के परिजन हैरान और परेशान हैं, हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि शादी से पहले दूल्हे को रेप के आरोप में जेल जाना पड़ा. 

Advertisement

पीड़ित युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात राहुल नाम के युवक से हुई थी. वह दोनों एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे. दोस्ती के बाद बात शादी तक पहुंची और युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. लेकिन बाद में वो शादी से मुकर गया.

इस दौरान पीड़िता को पता चला कि राहुल की शादी मथुरा में तय हुई है. शुक्रवार को उसकी बारात घर से निकलेगी. इसकी जानकारी लगते ही वो पुलिस कमिश्नर के दफ्तार पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लिया और आरोपी के घर पहुंच गई. जहां  शादी की तैयारियां चल रही थी. 

पुलिस के पहुंचते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया. आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया. कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया. दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग सकते में है. मथुरा में युवती का परिवार भी परेशान है, शादी से पहले दूल्हे के जेल से पहुंचने का मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.  पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. 
 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »