UP: अवैध संबंध के शक में विधवा की हत्या, भतीजा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक विधवा महिला की अवैध संबंध के चलते हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

भूपेन्द्र चौधरी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 17 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के कलोंदा गांव में एक 32 वर्षीय विधवा महिला की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई. यह घटना शनिवार देर रात की है. हत्या का आरोप महिला के भतीजे शाहरुख पर लगा है, जो वारदात के बाद फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लव अफेयर में की गई थी मां-बेटी और मासूम बेटे की हत्या... खेत में मिले थे कंकाल, सन्न कर देगी ये कहानी!

पुलिस जांच में पता चला कि महिला के पति का देहांत लगभग पांच साल पहले हो गया था. महिला के पांच बच्चे हैं और वे सभी गांव में ही रहते हैं. मृतक महिला और आरोपी शाहरुख के बीच पिछले तीन-चार सालों से अवैध संबंध थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसे यह जानकारी मिली कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी प्रेम संबंध था. इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर शाहरुख ने महिला की हत्या कर दी.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात को महिला की हत्या की सूचना मिली थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: TMC पार्षद की हत्या करने पहुंचा, गोली चलाई, नहीं चली, फिर शूटर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, Video

पूछताछ के दौरान शाहरुख ने कबूल किया कि उसने महिला की हत्या की है. उसने बताया कि अवैध संबंधों के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. हत्या के लिए उसने महिला के घर में घुसकर चाकू का इस्तेमाल किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी जब्त कर लिया गया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »