महोबा: इमरजेंसी वार्ड में भर्ती प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका, बेड पर ही करने लगे दोनों रोमांस, हरकतें CCTV में कैद

यूपी के महोबा में जहरीला पदार्थ खाने से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 18 वर्षीय युवक तीमारदार युवती संग सरेआम आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आया. बेड पर हुई इस करतूत का CCTV वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. डॉक्टर के मुताबिक गार्ड तैनात कर दिए गए हैं.

Advertisement
महोबा जिला अस्पताल का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab) महोबा जिला अस्पताल का वीडियो वायरल (Photo- Screengrab)

नाह‍िद अंसारी

  • महोबा ,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

यूपी के महोबा में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर स्टाफ समेत हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, इस वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीज एक महिला के साथ रोमांस करता नजर आ रहा है.  पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक, मरीज जहरीला पदार्थ खाने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था. महिला तीमारदार उसे देखने आई थी. तभी दोनों बेड पर ही रोमांस करने लगे जिससे अन्य लोग असहज हो गए. इस बीच उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Advertisement

पूरा मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव का है. यहां का रहने वाला 18 वर्षीय नवल किशोर जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती लाया गया था.  डॉक्टर जब उसके इलाज में जुटे थे, तभी उससे मिलने एक युवती पहुंची. इसके बाद दोनों सरेआम बेड पर ही आपत्तिजनक हरकतें करने लगे. 

सार्वजनिक स्थान की मर्यादा को भूलकर हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद तीमारदार दंग रह गए और उन्होंने गहरा आक्रोश जताया. ​इमरजेंसी वार्ड में लगी यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सामने आते ही जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वार्ड में कर्मचारियों की निगरानी पर बड़े सवाल उठ रहे हैं.  ​

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने बताया कि जैसे ही घटना का पता चला, तुरंत सुरक्षा गार्डों को मौके पर भेजा गया. चूंकि, मामला गंभीर जहर खाने से जुड़ा हुआ था, इसलिए मरीज को सीधा बाहर नहीं निकाला जा सकता था. फिलहाल, डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर गार्डों की देखरेख में सौंप दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »