गाजियाबाद: राजनगर सोसायटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, परिवार के बाहर होने से टला बड़ा हादसा

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी के तीसरे फ्लोर के एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. फ्लैट के मालिक और उनका परिवार घर पर नहीं था, जिससे बड़ी घटना टल गई. दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पूरा फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया.

Advertisement
गाजियाबाद के बंद पड़े फ्लैट में लगी भीषण आग (Photo: Screengrab) गाजियाबाद के बंद पड़े फ्लैट में लगी भीषण आग (Photo: Screengrab)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में क्लासिक रेजिडेंसी सोसायटी में शुक्रवार दोपहर एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. यह फ्लैट बी-टावर के तीसरे फ्लोर पर स्थित था. आग की शुरुआत तब हुई जब फ्लैट बंद और ताले में था, जिससे शुरुआती समय में किसी को आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले हल्का धुआं दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते पूरे फ्लैट में आग फैल गई और फ्लैट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गई. फ्लैट के मालिक मुकुल निगम उस समय काम पर थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे. परिवार के बाहर होने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई और कोई हताहत नहीं हुआ.

Advertisement

परिवार की अनुपस्थिति ने टलाया बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया. आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू में करने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बताया कि आग की लपटें बहुत तेज थीं और धुआं आसपास के फ्लैट्स तक फैल गया था. तुरंत आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आए और दमकलकर्मियों की मदद की.

दमकल विभाग की घंटों की कड़ी मशक्कत

दमकल विभाग ने घंटों की कोशिश के बाद आग को पूरी तरह बुझाया. अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोट या दुर्घटना का संकेत नहीं मिला है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवार को राहत और आवश्यक सहायता देने की बात कही है. हालांकि, इस घटना ने सोसायटी के निवासियों को आग सुरक्षा के महत्व के प्रति सचेत कर दिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement