एटा एक्सीडेंट: एक के बाद एक खड़ी रोडवेज बस में घुसे दो वाहन, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में सड़क किनारे खराब खड़ी रोडवेज बस से एक कैंटर और सीएनजी टैंकर के टकराने से भीषण हादसा हो गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हैं. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य पूरा किया.

Advertisement
एटा सड़क हादसे में 5 की मौत, 12 घायल (Photo- Screengrab) एटा सड़क हादसे में 5 की मौत, 12 घायल (Photo- Screengrab)

देवेश पाल सिंह

  • एटा ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

उत्तर प्रदेश के एटा में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. दर्जनभर लोग घायल हुए हैं. हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ के पास हुआ, जहां खड़ी रोडवेज बस से दो वाहन टकरा गए. सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, एटा डिपो की एक रोडवेज बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कैंटर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के कुछ ही पल बाद पीछे से आ रहे एक सीएनजी टैंकर की भी इससे भिड़ंत हो गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया. खौफनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक यात्री की मौत इलाज के दौरान हुई. करीब एक दर्जन लोगों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है. 

उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सीएनजी टैंकर होने के चलते दमकल विभाग भी तत्काल सक्रिय हो गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार और फायर स्टेशन अधिकारी दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को सुरक्षित किया.

Advertisement

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिले भर से पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है. रास्ते को क्लियर करवा लिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »