'दिल्ली गैस चैंबर बन गई है...', योगी आदित्यनाथ ने राजधानी की आबोहवा पर उठाए सवाल

गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण के मुद्दे पर लोगों को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद ही ख़राब है और राजधानी गैस चैंबर बन गई है. वहां लोगों को पॉल्यूशन की वजह से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होती है.

Advertisement
गोरखपुर कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती (Photo: ITG) गोरखपुर कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती (Photo: ITG)

गजेंद्र त्रिपाठी

  • गोरखपुर,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कल्याण मंडपम के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के मुद्दों पर खासतौर से बल दिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के दौर में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन है, जिसे तुरंत सुधारने की जरूरत है. उन्होंने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर भी टिप्पणी की है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें और कहीं भी गंदगी फैलाने से बचें. उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के साइड इफेक्ट्स को उजागर करते हुए कहा कि इसे नालियों या सड़कों पर न फेंकना चाहिए. उनका कहना था कि छोटी-छोटी अनदेखी फ्यूचर में बड़े पर्यावरणीय संकट को जन्म देती है.

उन्होंने दिल्ली की एयर क्वालिटी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की हवा इतनी प्रदूषित हो चुकी है कि जैसे गैस चैंबर हो, जहां सांस लेना कठिन है और आंखों में जलन होती है. अस्थमा के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को उन्होंने सलाह दी कि वे बाहर निकलने से बचें जब तक आवश्यक न हो. वहीं, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की जीवनशैली को सामान्य माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 'शर्म आनी चाहिए आदित्यनाथ को...', CM योगी पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, याद दिलाई ये बात

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति के बावजूद वातावरण तुलनात्मक रूप से साफ है और लोग पॉल्यूशन से जूझ नहीं रहे हैं. उन्होंने साफ वातावरण को स्वस्थ शरीर और कम बीमारियों का कारण बताया. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑक्सीजन की कमी शरीर को प्रभावित करती है, इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने दोहराया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं बशर्ते सभी लोग जागरूक हों और जिम्मेदारी निभाएं.

मुख्यमंत्री योगी के बयान पर AAP का BJP पर हमला

मुख्यमंत्री योगी के बयान AAP नेता संजय सिंह ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'सीएंम आदित्यनाथ भूल गए कि दिल्ली में बीजेपी की ही सरकार है या इन्होंने जानबूझकर मोदी और रेखा गुप्ता को एक्सपोज करने के लिए ये बयान दिया है.'

बता दें कि साल 2025 में दिल्ली में ठंड के महीनों में एयर क्वालिटी बेहद ही खराब रहा और यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछला. कई देशों ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement