भात की रस्म में चली गोली, पड़ोसी के 9 साल के बच्चे के सिर में लगी, 72 घंटे बाद भी न आरोपी गिरफ्तार न हथियार बरामद

बुलंदशहर में शादी की भात रस्म के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से की गई फायरिंग में 9 वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लग गई. 19 फरवरी से मासूम वेंटिलेटर पर है और 72 घंटे बाद भी उसे होश नहीं आया. पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही हथियार बरामद हुआ है.

Advertisement
 भात रस्म के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से हुई फायरिंग. (Photo: Representational) भात रस्म के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से हुई फायरिंग. (Photo: Representational)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान लापरवाही भारी पड़ गई. भात की रस्म के समय की गई फायरिंग में पड़ोस के 9 वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लग गई. मासूम 19 फरवरी से अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है और 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसे होश नहीं आया है.

जानकारी के अनुसार भात की रस्म के दौरान पिता की लाइसेंसी पिस्टल से उसके पुत्र ने फायरिंग कर दी. इसी दौरान एक गोली पड़ोस में मौजूद 9 वर्षीय बच्चे के सिर में जा लगी. गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई. परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

19 फरवरी से वेंटिलेटर पर मासूम

घटना के बाद से परिवार सदमे में है. मासूम के चाचा संस्कार वर्मा ने बताया कि बच्चा कोमा में है और 72 घंटे बाद भी होश नहीं आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है.

72 घंटे बाद भी नहीं आया होश
 

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. लेकिन अब तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है. परिजन बच्चे की हालत को लेकर परेशान हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पूरे मामले को लेकर इलाके में भी चिंता का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement