शुगर मिल के टैंकर में दो लड़कों की लाश...मचा हड़कंप, फैक्ट्री के गार्ड और अधिकारी गायब

बिजनौर की धामपुर शुगर मिल के वेस्टेज टैंकर में ड्राइवर मुकेश और उसके दोस्त सलमान के शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने गैस से दम घुटने की आशंका जताई

Advertisement
शुगर मिल टैंकर में मिली दो युवकों की लाश (Photo: ITG) शुगर मिल टैंकर में मिली दो युवकों की लाश (Photo: ITG)

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 17 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

उत्तर प्रदेश में बिजनौर की धामपुर शुगर मिल के वेस्टेज प्लांट के टैंकर में दो युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. ये शव एक ड्राइवर और उसके दोस्त के थे. लाश की सूचना मिलते हैं मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई इस दौरान शुगर मिल के गार्ड और अधिकारी मौके से नदारद हो गए जबकि ग्रामीणों ने वहां पर जमकर हंगामा किया.उनकी पुलिस से भी कई बार नोकझोंक हुई.  परिजनों ने दोनों की हत्या कर टैंकर के अंदर लाश डालने का आरोप लगाया है. 

Advertisement

धामपुर के गांव सरकार का निवासी मुकेश, चीनी मिल में टैंकर ले जाने वाले ट्रैक्टर पर चालक था और उसका पड़ोस के गांव पल्ला वाला निवासी सलमान से काफी दोस्ती थी. मुकेश के परिजनों ने बताया कि वह सवेरे 8:00 बजे काम के लिए घर से निकला था जबकि सलमान के भाई अरमान का कहना है कि उसका भाई सलमान मंगलवार की दोपहर घर से धामपुर के लिए कहकर निकला था. दोनों की लाश टैंकर के अंदर मिलने से गांव परिवार वालों में कोहराम मच गया है .

पुलिस ने दोनों के लाशों को टैंकर से निकलवाया और जब पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. इधर, पुलिस का कहना है कि टैंकर की सफाई करते हुए उसमें बनी गैस के कारण दोनों की मौत होने की आशंका  है. जबकि परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस की यह थ्योरी समझ में नहीं आ रही. इसी के चलते ग्रामीणों ने दोनों की लाश को नहीं उठने दिया और काफी देर तक हंगामा किया. उनका सीधा आरोप है कि उनके बच्चों की हत्या करने के बाद लाश को टैंकर के अंदर डाला गया है क्योंकि टैंकर के अंदर एक के ऊपर एक युवक की लाश पड़ी हुई थी और उनके हल्की चोट भी दिखाई दे रही थी. उनका यह भी कहना था कि वह दोनों टैंकर के अंदर क्या करने पहुंचे क्योंकि टैंकर में कोई ऐसा काम या सफाई वाला मामला नहीं था.

Advertisement

फिलहाल घंटे की मेहनत के बाद पुलिस परिजनों को समझने में सफल हुई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »