बरेली पुलिस का 'विलेन' दारोगा! शादी और नौकरी का झांसा देकर किया रेप, जबरन अबॉर्शन और ₹8 लाख के जेवर हड़पने का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सब-इंस्पेक्टर पर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने और नौकरी का झांसा देकर रेप करने, जबरन गर्भपात कराने तथा लाखों के जेवर व रुपये हड़पने का सनसनीखेज आरोप लगा है. महिला की शिकायत और सबूतों के आधार पर एसएसपी ने आरोपी दारोगा को तुरंत सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement
बरेली में दारोगा नरेश बाबू पर महिला ने लगाए गम्भीर आरोप (Photo- ITG) बरेली में दारोगा नरेश बाबू पर महिला ने लगाए गम्भीर आरोप (Photo- ITG)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली ,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

Uttar Pradesh News: बरेली के बारादरी थाने में तैनात रहे और वर्तमान में सिरौली थाने में पोस्टेड सब-इंस्पेक्टर नरेश बाबू पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने दारोगा पर नौकरी व शादी का झांसा देकर सरकारी क्वार्टर में कई बार रेप करने, जबरन अबॉर्शन कराने और ₹8 लाख के जेवर व रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर फोटो-वीडियो के रूप में सबूत सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई. एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. इस मामले की विभागीय जांच एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा को सौंप दी गई है.

Advertisement

पति से विवाद के बीच थाने में बढ़ाए कदम

पीड़ित महिला का अपने पति के साथ साल 2022 से पारिवारिक विवाद चल रहा था और वह अलग रह रही थी. साल 2025 में वह पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारादरी थाने गई थी. वहां उसकी मुलाकात दारोगा नरेश बाबू से हुई, जिसने मदद का भरोसा देकर नजदीकी बढ़ाई.

सरकारी क्वार्टर में किया रेप, जबरन कराया अबॉर्शन

महिला का आरोप है कि दारोगा ने महकमे में ऊंची पहुंच का हवाला देकर नौकरी लगवाने और अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का वादा किया. उसने महिला के साथ सरकारी क्वार्टर व उसके घर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इस दौरान आरोपी ने उसका जबरन अबॉर्शन (गर्भपात) भी करवा दिया.

₹8 लाख के जेवर और रुपये हड़पे, पत्नी-बेटे ने की मारपीट

Advertisement

फरवरी 2026 में दारोगा ने बेटे की शादी का बहाना बनाकर महिला से ₹8 लाख के सोने के जेवर और रुपये ऐंठ लिए. जब महिला ने पैसे और जेवर वापस मांगे, तो दारोगा की पत्नी और बेटे ने आकर उसके साथ मारपीट की. विरोध करने पर दारोगा ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

एसएसपी की सख्त कार्रवाई, जांच जारी

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शिकायत के बाद दारोगा नरेश बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है. एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »