संसद में सरकार ने बताया कि 2026 में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर करीब 74.5 करोड़ रुपये खर्च हुए. विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन दौरों से द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए और 2021-2025 के बीच 381.8 अरब डॉलर का FDI आया. सरकार का कहना है कि विदेश यात्राओं ने आर्थिक और रणनीतिक सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है