अयोध्या: बैकफुट पर महंत राजू दास, निषादों से मांगी माफी... कांग्रेस प्रवक्ता को टीवी डिबेट में दी थी गाली

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास द्वारा टीवी डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद से अभद्रता के बाद बवाल मच गया. कांग्रेस द्वारा इसे निषाद समाज से जोड़ने पर राजू दास ने निषाद बस्ती पहुंचकर लोगों से मुलाकात की. उन्होंने किसी को ठेस पहुंचने पर क्षमा मांगी और स्पष्ट किया कि उनके शब्द केवल कांग्रेस प्रवक्ता के लिए थे.

Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद से हुआ था महंत राजू दास का विवाद (File Photo) कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद से हुआ था महंत राजू दास का विवाद (File Photo)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या ,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

अयोध्या के हनुमानगढ़ी के प्रमुख पुजारी महंत राजू दास द्वारा एक चैनल के डिबेट शो में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के साथ की गई गाली-गलौज और अभद्रता के बाद सियासी बवाल मच गया है. निषाद समुदाय आयोजित मछली भात कार्यक्रम की डिबेट के दौरान उठे विवाद में कांग्रेस ने इसे समाज से जोड़कर राजू दास का विरोध शुरू कर दिया था. राजनीतिक सरगर्मी को देखते हुए राजू दास ने अयोध्या में निषाद बस्ती पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और शब्दों से ठेस पहुंचने पर क्षमा मांगी. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने राजू दास पर मर्यादहीन व्यवहार का आरोप लगाया है.

Advertisement

राजू दास की सफाई और क्षमा याचना

राजू दास ने निषाद समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान कहा कि निषाद राज भगवान राम के परम मित्र थे और उनके शब्दों से किसी को कष्ट पहुंचा है तो वह क्षमा मांगते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके शब्द केवल कांग्रेस प्रवक्ता के प्रतिकार में थे, न कि निषाद समाज के लिए. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार

कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि मछली भात कार्यक्रम की डिबेट में वह राजू दास की बात पर काउंटर कर रहे थे. इसी दौरान राजू दास भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे. कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि इस अभद्र भाषा से वह मानसिक रूप से काफी व्यथित हैं और किसी भी व्यक्ति को मर्यादा में रहकर ही भाषा का प्रयोग करना चाहिए.

Advertisement

खान-पान के दावों पर चुनौती

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी उन्हें अनुशासन और संस्कार सिखाती है. उन्होंने चुनौती दी कि यदि कोई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय या प्रदेश प्रभारी अजय पाल गौतम द्वारा नॉनवेज खाने का कोई वीडियो या फोटो सबूत दिखा दे, तो वह आज ही कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »