'लोकनायक के स्मारक को BJP बेच रही है, ये किसी सेनानी को नहीं मानती', JPNIC पर बोले अखिलेश यादव

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव JPNIC पहुंचे. ऐसे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनपर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वो वहां श्रद्धांजलि के नाम पर नाटक करने पहुंचे हैं. वहीं अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकनायक की याद में बनाए गए स्मारक को बीजेपी सरकार बेच रही है.

Advertisement
अखिलेश यादव श्रद्धांजलि देने JPNIC पहुंचे थे. (Photo- PTI) अखिलेश यादव श्रद्धांजलि देने JPNIC पहुंचे थे. (Photo- PTI)

आशीष श्रीवास्तव / समर्थ श्रीवास्तव / संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित JPNIC का दौरा किया. वो जेपी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं. इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव यादव पर निशाना साधा है.

JPNIC का दौरा करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और उनके मूवमेंट से परिवर्तन हुआ, वो समाजवाद की विचारधारा लेकर चले. जयप्रकाश ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्होंने राष्ट्रपति और गांधी के साथ काम किया.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि अब म्यूजियम में कुछ बचा नहीं क्योंकि आज की जो सरकार है वो किसी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को नहीं मानती. ये इससे भी मुनाफा कमाना चाहती है. हमने जयप्रकाश की याद में इतना बड़ा स्मारक बनाया लेकिन सरकार इसे भी बेच रही है.'

'सरकार के पास 45 से 50 दिन...'

अखिलेश ने आगे कहा, 'इस सरकार के लिए विचार बड़ा नहीं, उन्होंने रुपए में बेच दिया. पैसे के भार से उन्होंने विचार दबा दिए. सरकार में बैठे लोग पीड़ा देने वाले लोग हैं और ये जितना पीड़ा देंगे उतना PDA बढ़ेगा. परिवर्तन होना तय है. इस सरकार के पास 45 से 50 दिन ज्यादा नहीं बचे हैं.'

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के प्रदर्शन को सिर्फ एक 'नाटक' करार दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी महापुरुषों और लोहिया-जेपी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ अपने करतूतों को छिपाने के लिए कर रही है.

Advertisement

ब्रजेश पाठक ने सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में जो प्रोजेक्ट शुरू में 17 करोड़ रुपये का था, उसकी लागत बढ़कर 850 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंच गई? उन्होंने JPNIC की लागत बार-बार बढ़ाने और उसमें फाइव स्टार सुविधाओं और स्विमिंग पूल बनाए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए.

'जनता की गाढ़ी कमाई...'

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई ऐसी सुख-सुविधाओं पर खर्च होनी चाहिए या नहीं, इसका जवाब अखिलेश यादव को देना चाहिए. उन्होंने बताया कि JPNIC को बेचने के आरोप पूरी तरह गलत हैं, बल्कि इसके बेहतर प्रबंधन के लिए इसे लीज पर दिया गया है ताकि जनता के पैसों का सही सही इस्तेमाल हो सके.

डिप्टी सीएम ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि जेपी ने अपनी पूरी जिंदगी में भ्रष्टाचार, कदाचार और परिवारवाद के खिलाफ संघर्ष किया था. उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करने और उनके बताए आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है, न कि राजनीतिक रोटियां सेंकना.

यह भी पढ़ें: 'यह कैसा समाजवाद?', ओमप्रकाश राजभर ने JPNIC को लेकर अखिलेश यादव को घेरा

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने भी JPNIC को लेख अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. उन्होंने पूछा कि JPNIC पर 864 करोड़ रुपए खर्च कर दिए फिर भी परियोजना पूरी नहीं हुई. इतना पैसा आखिर गया कहां? लागत बढ़ती गई और काम अधूरा रह गया. आप JPNIC के नाम पर राजनीति करने से पहले बताए कि जनता के 864 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ? एक-एक रुपए का हिसाब दीजिए

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »