Optical Illusion: 7 चिड़ियों में से 1 है असली, बताओ कितने नंबर वाली? 10 सेकंड का चैलेंज

Optical Illusion: तस्वीर में 7 पीली चिड़ियां नजर आ रही हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 1 चिड़िया असली है. बाकी सभी सजावटी मूर्तियां हैं। क्या आप 10 सेकंड में पहचान सकते हैं कि असली चिड़िया कौन-से नंबर पर है?

Advertisement
 ध्यान से देखिए और अपना जवाब बताइए. ( Photo: Pinterest) ध्यान से देखिए और अपना जवाब बताइए. ( Photo: Pinterest)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें लोगों को खूब उलझा रही हैं. ऐसी तस्वीरों में जो चीज पहली नजर में बिल्कुल सामान्य लगती है, उसमें ही कोई ऐसा राज छिपा होता है, जिसे पकड़ना आसान नहीं होता. अब आपके सामने 7 पीली चिड़िया हैं. पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि सभी चिड़ियां एक जैसी हैं. लेकिन ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि इनमें से सिर्फ एक चिड़िया असली है, जबकि बाकी सभी सजावटी चिड़ियां हैं.

Advertisement

क्या आप पहचान सकते हैं असली चिड़िया?
इस तस्वीर में चिड़ियों को 1 से 7 तक नंबर दिए गए हैं. आपका काम है सिर्फ 10 सेकंड में यह बताना कि इनमें से असली चिड़िया कौन-सी है. शुरुआत में सभी चिड़ियां इतनी एक जैसी दिखाई देती हैं कि दिमाग आसानी से धोखा खा जाता है. उनकी पीला रंग, आंखें और चोंच देखकर ऐसा लगता है जैसे सभी एक ही तरह की हैं. लेकिन असली चिड़िया की पहचान करने के लिए आपको उसके पंखों और शरीर की बनावट पर ध्यान देना होगा. ध्यान से देखने पर कुछ चिड़ियों की सतह काफी साइनिंग दिखाई देती है. यही संकेत बताता है कि वे असली नहीं, बल्कि मिट्टी की बनी हैं. वहीं एक चिड़िया के पंखों में प्राकृतिक बनावट और असली पक्षी जैसी बारीकियां नजर आती हैं.

10 सेकंड में ढूंढिए सही जवाब
अब बिना किसी की मदद लिए तस्वीर को दोबारा देखिए. क्या आपकी नजर सही चिड़िया तक पहुंच गई? अगर अभी भी कन्फ्यूजन है, तो कोई बात नहीं. यह तस्वीर जानबूझकर इस तरह बनाई गई है कि पहली नजर में दिमाग को आसानी से भ्रम हो जाए. सही जवाब है- नंबर 5 वाली चिड़िया.  नंबर 5 वाली चिड़िया बाकी चिड़ियों से थोड़ी अलग है. उसके पंखों और शरीर पर प्राकृतिक पंखों जैसी बनावट दिखाई देती है, जबकि बाकी चिड़िया सजावटी मूर्तियां हैं.

Advertisement

5 नंबर वाली चिड़िया के पंख दिख रहे हैं और उसकी चोच भी असली लग रही है. तो क्या आपने 10 सेकंड के अंदर नंबर 5 को पहचान लिया था? अगर हां, तो आपकी नजर वाकई काफी तेज है. अब यह तस्वीर अपने दोस्तों को भेजिए और देखिए कौन सबसे पहले असली चिड़िया पहचान पाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »