8 नवंबर को दुनियाभर में दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा. दिवाली से पहले बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं.
गुरुवार को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.
सेलेब्स का आना-जाना शुरू था, तभी वहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई. लाल साड़ी में ऐश्वर्या ने जैसे ही एंट्री ली, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं.
ऐश्वर्या ने रेड साड़ी पर हैवी नेकलेस पहना था. एक्ट्रेस ने ब्राउन लिपिस्टिक, सटल मेकअप और ओपन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.
ऐश्वर्या के साथ अभिषेक ब्लैक कलर के कुर्ता पायजामा में दिखे. कैमरे पर दोनों की केमिस्ट्री भी देखने को मिली.
कैमरे पर पोज देते हुए ऐश्वर्या ने अभिषेक के सीने पर सिर रखा. इस दौरान दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए.
डीवा ने फैन्स के लिए कैमरे पर फ्लाइंग किस भी दी. अभिषेक और ऐश्वर्या की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लगा जैसे दोनों न्यूलीवेड्स कपल हो.
लंबे समय बाद ऐसा हुआ जब ऐश्वर्या और अभिषेक को इस तरह रोमांटिक अंदाज में देखा गया है. फैन्स दोनों को साथ देखकर खुश हैं.