कार आई और बाइक को उड़ा दी! हवा में उछला शख्स, CCTV में कैद हादसा

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर बैठा शख्स हवा में उछला और नीचे जा गिरा. हादसे का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
 हादसे का एक और CCTV फुटेज भी सामने आया है. (Photo: Social Media) हादसे का एक और CCTV फुटेज भी सामने आया है. (Photo: Social Media)

प्रमोद माधव

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले से एक हैरान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है. यहां चाय की दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठना एक शख्स के लिए भारी पड़ते-पड़ते बचा. तेज रफ्तार लग्जरी कार ने अचानक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शख्स बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा. हादसा इतना खतरनाक था कि देखने वालों के होश उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि शख्स को गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मणिनगर नदी पुल के पास की बताई जा रही है. यहां मुथारम्मन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी बाइक चाय की दुकान के बाहर खड़ी की थीं और कुछ लोग वहां रुककर चाय-नाश्ता कर रहे थे.

CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक शख्स बाइक पर बैठा हुआ है. इसी दौरान सड़क से तेज रफ्तार में आती एक लग्जरी कार सीधे खड़ी बाइक से जा टकराती है. टक्कर लगते ही बाइक जोर से आगे बढ़ती है और उस पर बैठा शख्स उछलकर नीचे जा गिरता है.

देखें वीडियो

हादसे का एक और CCTV फुटेज भी सामने आया है. दूसरे एंगल से दिखता है कि कार की टक्कर से उछली बाइक चाय की दुकान के अंदर बैठे एक व्यक्ति से जा टकराती है. टक्कर की रफ्तार देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी को गंभीर चोट लग सकती थी.

Advertisement

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक बाइक पर बैठा शख्स इस खतरनाक टक्कर के बावजूद बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई. हादसे में किसी और के घायल होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »