IIT Bombay के लेक्चर हॉल में कुत्ते की एंट्री, लोग बोले- ‘Dogesh भईया’ ने लूट ली महफिल

IIT Bombay के एक क्लासरूम में कुत्ते की अनोखी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुत्ता टेबल पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा नजर आता है, जैसे वह लेक्चर देने आया हो. छात्रों ने इस पल को हंसी-मजाक के साथ एंजॉय किया और इंटरनेट पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ लगा दी.

Advertisement
इंटरनेट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ( Photo: Instagram/this_piyush) इंटरनेट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ( Photo: Instagram/this_piyush)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

IIT Bombay जैसे देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में जहां हर दिन पढ़ाई और लेक्चर की गंभीर माहौल होता है, वहीं एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि पूरी क्लास हंसी से गूंज उठी. एक ‘चार पैरों वाला नया छात्र’ अचानक लेक्चर हॉल में पहुंच गया और देखते ही देखते सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कुत्ता क्लासरूम की टेबल पर बड़े आत्मविश्वास के साथ खड़ा नजर आता है उसकी बॉडी लैंग्वेज ऐसी है जैसे वह लेक्चर देने आया हो, न कि उसे सुनने. छात्रों ने भी उसे भगाने की बजाय हंसते हुए इस मजेदार पल का आनंद लिया. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पीयूष जायसवाल नाम के यूजर ने शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Finally Dogesh bhai got a table at IIT Bombay.”

Advertisement

कैंपस में अक्सर आते हैं आवारा जानवर
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट किए. एक ने लिखा-Dogesh bhai ने तो मुझसे पहले IIT निकाल लिया. दूसरे ने मजाक में कहा- कम से कम कोई तो लेक्चर ध्यान से अटेंड कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा, “यह तो क्लास के आधे स्टूडेंट्स से ज्यादा कॉन्फिडेंट लग रहा है.” वहीं किसी ने उसे “IIT Bombay का असली टॉपर” भी बता दिया.
हालांकि कैंपस में आवारा जानवरों का आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस कुत्ते का आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। उसने बिना किसी हंगामे के पूरी क्लास का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और साधारण लेक्चर को यादगार बना दिया।

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement