एयर होस्टेस ने बताया, हवाई जहाज में ये काम करना हो सकता है खतरनाक

हवाई जहाज से यात्रा करने के दौरान कई चीजों को लेकर सतर्क रहना पड़ता है. अगर सावधानी नहीं बरती जाए, तो मुश्किलें बढ़ सकती है. एक एयर होस्टेस ने फ्लाइट में सफर के दौरान ऐसी ही कुछ साधारण गलतियों और लापरवाही के बारे में बताया है जो खतरनाक साबित हो सकता है.

Advertisement
फ्लाइट में जाने- अनजाने में किए गए कुछ काम हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं (Photo - AI Generated) फ्लाइट में जाने- अनजाने में किए गए कुछ काम हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

लंबी हवाई यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग समय बिताने और थकान दूर करने के लिए सोने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाइट में सोने के कुछ तरीके आपके लिए असुविधाजनक ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी हो सकते हैं?

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 साल तक एयर होस्टेस के रूप में काम कर चुकीं बारबरा बैसिलिएरी ने यात्रियों को फ्लाइट में सोने से जुड़ी कुछ अहम सलाह दी हैं. उन्होंने बताया है कि कई यात्री ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो उनकी सुरक्षा और आराम दोनों को प्रभावित कर सकती हैं.

Advertisement

फ्लाइट के फर्श पर सोना पड़ सकता है भारी
बारबरा के मुताबिक कुछ लोग लंबी उड़ान के दौरान फ्लाइट के फर्श पर लेटकर सोने की कोशिश करते हैं. लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है. उनका कहना है कि विमान का कारपेट काफी गंदा हो सकता है. इसके अलावा सुरक्षा नियमों के तहत यात्रियों को सीट पर बैठकर सीट बेल्ट लगाए रखना चाहिए. ऐसे में फर्श पर सोना न सिर्फ अनहाइजिक है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं माना जाता.

गलियारे में सिर निकालकर सोना खतरनाक
कई बार यात्री सीट पर सोते समय अपना सिर या शरीर का हिस्सा गलियारे की तरफ निकाल लेते हैं. बारबरा ने इसे भी जोखिम भरा बताया है. उन्होंने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट भोजन और पेय पदार्थों की ट्रॉली लेकर लगातार गलियारे से गुजरती रहती हैं. ऐसे में गलती से किसी का सिर या हाथ ट्रॉली से टकरा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: विंडो पर लाइनें, वेबसाइट पर हाई लोड... क्यों नहीं हो पा रही तत्काल टिकट?

सीट पर उल्टा बैठकर न सोएं
कुछ लोग आराम पाने के लिए सीट पर उल्टा बैठ जाते हैं या अजीब पोजिशन में सोने की कोशिश करते हैं. पूर्व एयर होस्टेस का कहना है कि ऐसा करना न तो आरामदायक होता है और न ही सुरक्षित. उन्होंने यह भी कहा कि एक सीट पर दो लोगों का एक साथ सोने की कोशिश करना सुरक्षा और आराम दोनों के लिहाज से सही नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »