हरियाणा के सोनीपत में एक बुजुर्ग की मौत हर किसी को झकझोर रही है. यहां के वृद्धाश्रम में 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की मौत हो गई. वृद्धाश्रम संचालक के बताने पर शिवचरण की तीन बेटियां नहीं पहुंचीं और ₹5100 भेजकर वीडियो कॉल पर ही पिता का अंतिम संस्कार करा दिया. इतना ही नहीं, बेटियां अस्थियां लेने भी नहीं पहुंचीं. देखें वारदात.