ट्रंप की पोती ने अंदर से दिखाया व्हाइट हाउस का वो कमरा ... जहां है सिर्फ गोल्ड ही गोल्ड!

डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वो व्हाइट हाउस का टूर करवा रही हैं. इसमें वो व्हाइट हाऊस के कुछ सीक्रेट प्लेस भी दिखा रही हैं.

Advertisement
काई ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कई सीक्रेट प्लेस को वीडियो में दिखाया है. (Photo: Kai Trump Youtube) काई ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कई सीक्रेट प्लेस को वीडियो में दिखाया है. (Photo: Kai Trump Youtube)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति का घर व्हाइट हाउस एक बार फिर चर्चा में है. इस बार व्हाइट हाउस के खबरों में आने की वजह है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप का एक व्लॉग. दरअसल, काई ट्रंप ने व्हाइट हाउस के अंदर एक वीडियो बनाया है और अपने घर का टूर किया है. इस दौरान उन्होंने घर के उन हिस्सों को भी कैमरे में दिखा दिया, जिनकी तस्वीरें कम ही सामने आती हैं. उन्होंने जिम से लेकर ओवल हाउस तक व्हाइट हाउस के कई हिस्सों को दिखाया है. अब इस व्लॉग की काफी चर्चा हो रही है. 

Advertisement

इस दौरान काई ने उन जगहों को भी दिखा दिया, जो आम तौर पर टूर में शामिल नहीं होतीं. इस दौरान उन्होंने कैमरे से बॉलिंग एली, गोल्फ सिमुलेटर रूम, जिम और प्राइवेट ड्रेसिंग रूम तक दिखाए. इस दौरान काई ने बताया कि वो व्हाइट हाउस के उस ऐतिहासिक कमरे में भी रह चुकी हैं, जिसे लिंकन बेडरूम कहा जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि काई पहले व्हाइट हाउस का ग्राउंड फ्लोर दिखाती हैं और उसके बाद सेकेंड फ्लोर पर जाती हैं.

यहां वो व्हाइट हाउस के अलग-अलग हिस्से दिखाते हुए रेड रूम में जाती है, जहां की दीवारें लाल कलर की हैं. फिर उसके आगे एक ब्लू रूम दिखाती हैं, जहां हर तरफ नीला कलर दिखाई देता है. इसके साथ ही काई ओवल ऑफिस भी दिखाती हैं, जहां  हर तरफ गोल्ड कलर दिखता है, जो कि सोना है. उसके बारे में काई बताती हैं कि यहां सबकुछ सोने का है और उनके दादा यानी ट्रंप को सोना बहुत अच्छा लगता है, इसलिए उन्होंने उसमें काफी सोना लगवाया है. 

Advertisement

यहां दीवारों से लेकर वहां रखे सामान भी सोने के दिखाई देते हैं. वो बताती हैं कि वहां हर एक चीज को सोने का  बनाया गया है, जो बनाया जा सकता है. इसके बाद वो ट्रंप की डेस्क भी दिखाती हैं, जहां एक गोल्ड की ट्रे रखी है और उसमें कई सारे पेन हैं. साथ ही वो गोल्ड के कोस्टर्स भी रखे हुए हैं. साथ ही वहां एक बटन भी लगा है, जिसे डाइट कोक बटन कहते हैं. वो बता रही हैं कि जैसे ही इसे दबाते हैं तो उसमें से डाइट कोक निकल जाती है. वो दिखाती हैं कि उस कमरे में पेटिंग्स लगी हैं और वो कमरा कितना भव्य है. 

हालांकि, उनकी ओर से जो व्हाइट हाउस टूर किया गया है, उस पर लोगों को काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोग व्हाइट हाउस के भव्य होने के बारे में बात कर रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये लोगों का घर है और उसे ऐसे दिखाना ठीक नहीं है. अलग-अलग कमेंट्स के बीच ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »