scorecardresearch
 

वेस्ट एशिया संकट पर पीएम मोदी की मीटिंग, सप्लाई चेन पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के मद्देनजर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में भारतीय जहाजकर्मियों की सुरक्षा, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने CCS मीटिंग में सप्लाई चेन पर जोर दिया है
पीएम मोदी ने CCS मीटिंग में सप्लाई चेन पर जोर दिया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया में जारी संकट की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, इस बैठक में 
सप्लाई की स्थिति की समीक्षा की गई. वहीं बैठक में ये भी कहा गया कि, भारतीय जहाज़कर्मियों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध है. खाद संकट की आशंका के बीच कहा गया कि 'देश में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इस साल रबी और अगले साल का ख़रीफ़ फ़सल की बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है. 
संकट की स्थिति से निपटने के लिए सभी मंत्रालय पूरी तरह से तैयार हैं. एक तरफ जहां पीएनजी उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं, इसका उपयोग भी बढ़ा है.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में क्षेत्र के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई और भारत के नागरिकों, प्रवासी भारतीयों तथा समुद्री जहाजों पर काम कर रहे भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सभी संबंधित मंत्रालयों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और हालात पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे घटनाक्रम की नियमित निगरानी हो और जरूरत पड़ने पर तुरंत फैसले लेकर नागरिकों के हितों की रक्षा की जा सके.

बैठक में भारतीय जहाजकर्मियों (सीफेयरर्स) की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि समुद्री कर्मचारियों और उनके परिवारों को समय पर जानकारी, आपातकालीन सहायता और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराने के लिए विशेष तंत्र तैयार किया जाए. सरकार ने दोहराया कि भारतीय जहाजकर्मियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Advertisement

बैठक में देश में पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई. कैबिनेट सचिव ने प्रधानमंत्री को बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं. प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए.

उर्वरकों को लेकर भी सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है. बैठक में आगामी रबी सीजन और अगले वर्ष की खरीफ फसल की बुवाई के लिए उर्वरकों की आवश्यकता का आकलन किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खाद की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह भी बताया गया कि देश में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का उत्पादन बढ़ा है और इसके उपयोग में भी लगातार वृद्धि हो रही है. प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान भारतीय नागरिकों और विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय को पश्चिम एशिया संकट के असर से सुरक्षित रखने पर है. उन्होंने सभी मंत्रालयों को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement