फ्रांस में इतने हजार में लॉन्च हुआ ये कॉइल, लोग बोले- ये तो कछुआ छाप है...!

फ्रांस में एक फेमस लग्जरी फरफ्यूम ब्रांड ने 6,500 रुपये की ‘लक्जरी कॉइल’ लॉन्च किया है. जैसे ही इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई भारत के लोगों ने काफी मजेदार जो रिएक्शन दिए. लोगों ने कहा कि यह तो मच्छर भगाने वाला कछुआ छाप है.

Advertisement
फ्रांस के लग्जरी सेंटेड कॉइल को लोगों ने बताया भारत का कछुआ छाप (Photo - Instagram/@luxuriousbymm) फ्रांस के लग्जरी सेंटेड कॉइल को लोगों ने बताया भारत का कछुआ छाप (Photo - Instagram/@luxuriousbymm)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फ्रांसीसी लग्जरी ब्रांड का नया प्रोडक्ट खूब चर्चा में है. वजह उसकी खुशबू नहीं, बल्कि उसका लुक है. इंटरनेट पर लोग इस महंगे प्रोडक्ट को देखकर कह रहे हैं- अरे, ये तो भारत की कछुआ छाप मच्छर अगरबत्ती जैसी दिख रही है!

दरअसल, फ्रांस के मशहूर लग्जरी फ्रेगरेंस ब्रांड Diptyque ने अपने समर कलेक्शन में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी 'सेंटेड स्पाइरल' यानी खुशबूदार कुंडलीनुमा अगरबत्ती बता रही है. लेकिन भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स को इसमें मच्छर भगाने वाली कॉइल की झलक दिखाई दे रही है.

Advertisement

कीमत सुनकर भी लोगों के उड़े होश
ब्रांड की वेबसाइट के मुताबिक, इस सेंटेड स्पाइरल की कीमत 68 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) है. वहीं अगर ग्राहक इसके साथ आने वाला खास स्टैंड भी खरीदना चाहता है तो उसे 183 डॉलर (करीब 17,500 रुपये) खर्च करने होंगे.यानी जिस चीज को देखकर भारतीयों को 40-50 रुपये वाली मच्छर कॉइल याद आ रही है, उसका 'लग्जरी वर्जन' हजारों रुपये में बेचा जा रहा है.

आखिर है क्या ये सेंटेड स्पाइरल?
कंपनी का कहना है कि इन स्पाइरल्स में सिट्रोनेला और लेमनग्रास बेस्ड खुशबू का इस्तेमाल किया गया है. इन्हें खास तौर पर खुले वातावरण में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है ताकि आसपास का माहौल सुगंधित और सुकूनभरा महसूस हो.

पैक में कुल छह स्पाइरल मिलते हैं, जिन्हें तीन जोड़ों में रखा गया है. इनके साथ एक गोल्ड फिनिश वाला सजावटी होल्डर भी दिया जाता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर शुरू हुई तुलना
जैसे ही इस प्रोडक्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, भारतीय यूजर्स ने इसकी तुलना सीधे "कछुआ छाप" मच्छर अगरबत्ती से कर दी. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, हम तो इसे सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि मोर्टीन वाली कॉइल मच्छर भगाती है और ये अरोमाथेरेपी करती है.

यह भी पढ़ें: जेल जाती हैं, फिर लौटती नहीं... यहां की महिलाओं की कैसी है अजीब कहानी

दूसरे यूजर ने लिखा -लक्जरी ब्रांड्स के पास अब नए आइडिया ही नहीं बचे. कभी सोचा नहीं था कि ये हमारी मच्छर कॉइल तक से इंस्पायर हो जाएंगे. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि  भारत में तो ये चीज हमेशा से मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल होती रही है.

मीम्स और मजेदार रिएक्शन की बाढ़
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कछुआ छाप और दूसरे मच्छर भगाने वाले कॉइल ब्रांड्स की तस्वीरें शेयर करते हुए पूछा कि आखिर इनमें और इस लग्जरी प्रोडक्ट में इतना बड़ा फर्क क्या है.

कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह भी कहा कि अगर यही चीज किसी भारतीय कंपनी ने लॉन्च की होती तो शायद इसे साधारण मच्छर कॉइल ही माना जाता, लेकिन विदेशी लग्जरी ब्रांड ने पेश किया तो यह 'प्रीमियम आउटडोर फ्रेगरेंस एक्सपीरियंस' बन गया.

Advertisement

क्यों वायरल हो रही है ये कहानी?
असल में इस पूरे मामले में लोगों को सबसे दिलचस्प बात यही लग रही है कि भारत में दशकों से बेहद आम मानी जाने वाली एक चीज का लुक अब एक महंगे लग्जरी प्रोडक्ट से मिलता-जुलता नजर आ रहा है. यही वजह है कि इंटरनेट पर लोग इसे 'लग्जरी कछुआ छाप' कहकर मजे ले रहे हैं और इस पर लगातार मीम्स बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बाहर मुनीर की फोटो, अंदर से ऐसी है पाकिस्तान की प्रीमियम ट्रेन! लोग ले रहे मजे

फिलहाल, खुशबूदार स्पाइरल से ज्यादा चर्चा उसकी कीमत और भारतीय मच्छर कॉइल से हो रही तुलना की हो रही है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि 6,500 रुपये की इस 'लग्जरी कॉइल' ने उन्हें अपने घर की पुरानी कछुआ छाप जरूर याद दिला दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »