पर्यटकों के सामने अजगर को मुंह में दबाकर ले गया बाघ, कॉर्बेट का VIDEO वायरल

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सामने आए एक दुर्लभ वीडियो में बाघ अजगर को अपने मुंह में दबाकर जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है. पर्यटकों के सामने कैद हुआ यह हैरतअंगेज नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे वन्यजीवों की दुनिया का बेहद दुर्लभ दृश्य बता रहे हैं.

Advertisement
वायरल वीडियो में बाघ पहले कुछ देर तक सांप के पास मंडराता नजर आता है (Photo:X/@Saket_Badola) वायरल वीडियो में बाघ पहले कुछ देर तक सांप के पास मंडराता नजर आता है (Photo:X/@Saket_Badola)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

जंगल में कब क्या देखने को मिल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से ऐसा ही एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक विशाल बाघ अजगर (पाइथन) को अपने जबड़ों में दबाकर आराम से जंगल की ओर जाता दिखाई देता है. यह नजारा वहां मौजूद पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement

वीडियो को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर साकेत बडोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा किकॉर्बेट में आए हैं तो किसी भी पल कुछ भी देखने को मिल सकता है. बताया गया कि इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी भानुदास पिंगले ने रिकॉर्ड किया.

कुछ सेकेंड तक शिकार को देखा, फिर मुंह में दबाकर चला गया

वायरल वीडियो में बाघ पहले कुछ देर तक सांप के पास मंडराता नजर आता है. इसके बाद वह झुककर अजगर को अपने मुंह में पकड़ता है और अच्छी पकड़ बनाने के लिए उसे थोड़ा इधर-उधर करता है. फिर चारों ओर नजर दौड़ाने के बाद बाघ अजगर को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर चला जाता है.यह पूरा दृश्य इतना दुर्लभ था कि वहां मौजूद पर्यटक भी इसे देखकर हैरान रह गए.

Advertisement

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी हैरानी जताई. एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी में शायद एक बार ही ऐसा नजारा देखने को मिलता है. वहीं दूसरे ने कहा कि प्रकृति में कुछ भी संभव है. एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि "बाघ पर वन्यजीव कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.

क्या बाघ सांपों का शिकार करते हैं?

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, बाघ का मुख्य भोजन हिरण, जंगली सूअर, गौर और दूसरे बड़े स्तनधारी जानवर होते हैं. हालांकि, अवसर मिलने पर वे दूसरे छोटे जानवरों या सरीसृपों पर भी हमला कर सकते हैं. ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए कॉर्बेट का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

हालांकि, इस वीडियो से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि बाघ नियमित रूप से अजगर या अन्य सांपों का शिकार करते हैं. इसे एक दुर्लभ वन्यजीव घटना के रूप में देखा जा रहा है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »