Snowfall Destinations in November: नवंबर में देखनी है बर्फबारी, भारत के ये 5 डेस्टिनेशन हैं सबसे बेस्ट, परिवार संग करें सैर

नवंबर में बर्फबारी देखने का सपना है तो भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें. यहां ऊंचाई वाले इलाकों में शुरुआती बर्फ देखने की संभावना रहती है. जानिए इन जगहों की खासियत और घूमने से जुड़ी जरूरी बातें.

Advertisement
भारत में बर्फबारी वाली जगहें (PHOTO:ITG) भारत में बर्फबारी वाली जगहें (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

Snowfall Destinations in November: नवंबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा होता है. इस दौरान मैदानी इलाकों में हल्की ठंड शुरू हो जाती है, वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी का इंतजार रहता है. अगर आप भी इस नवंबर बर्फ से ढके पहाड़ देखना चाहते हैं तो विदेश जाने की जरूरत नहीं है. रत में ही ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां शुरुआती बर्फबारी देखने का मौका मिल सकता है. 

Advertisement

खास बात यह है कि इनमें कश्मीर से लेकर सिक्किम और उत्तराखंड तक के डेस्टिनेशन शामिल हैं. आइए  ऐसी 5 जगहों के बारे में जानते हैं.

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

कश्मीर का गुलमर्ग बर्फबारी देखने के लिए मशहूर है. नवंबर में यहां ठंड बढ़ने लगती है और अफरवात पीक जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ सकती है. यहां आप गोंडोला की सवारी कर सकते हैं और पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं.

सिस्सू, हिमाचल प्रदेश

मनाली से आगे लाहौल घाटी में बसा सिस्सू अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. नवंबर में यहां आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फ देखने को मिल सकती है. अटल टनल पार करके यहां पहुंचा जा सकता है. शांत माहौल और पहाड़ पसंद करने वालों के लिए यह अच्छी जगह है.

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अगर आप कुछ अलग घूमना चाहते हैं तो तवांग जा सकते हैं. यहां का सेला पास नवंबर में बर्फबारी के लिए जाना जाता है. खूबसूरत झीलों और पहाड़ों के अलावा यहां प्रसिद्ध तवांग मठ भी घूम सकते हैं. यहां जाने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) जरूरी है.

Advertisement

लाचुंग, सिक्किम

सिक्किम का लाचुंग और युमथांग वैली सर्दियों में बेहद खूबसूरत लगते हैं. नवंबर में ऊंचाई वाले हिस्सों और जीरो पॉइंट पर बर्फ मिलने की संभावना रहती है. यहां बर्फीले पहाड़ों के साथ खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकते हैं.

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड की औली से नंदा देवी समेत हिमालय की खूबसूरत चोटियां दिखाई देती हैं. नवंबर में यहां ठंड बढ़ जाती है और ऊंचाई वाले इलाकों में शुरुआती बर्फबारी हो सकती है. हालांकि, अच्छी बर्फ देखने के लिए दिसंबर से फरवरी का समय ज्यादा बेहतर है.

इन बातों का रखें ध्यान

नवंबर में इन जगहों पर बर्फबारी की गारंटी नहीं होती. यात्रा से पहले मौसम, सड़क और परमिट की जानकारी जरूर लें. ट्रिप के दौरान ठंड की जैकेट, मोजे और जूते समेत दवाइयां और  जरूर एक्स्ट्रा लेकर जाएं. अगर ताजा और ज्यादा बर्फ देखना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी का समय बेहतर हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »