Off-Season Travel in India: कम भीड़, सस्ते होटल और ज्यादा मजा! ऑफ सीजन में घूमें भारत की 5 खूबसूरत जगहें

ऑफ सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं?भारत की 5 खूबसूरत जगहों पर कम भीड़ के बीच छुट्टियों का मजा ले सकते हैं. जानें किस मौसम में जाएं, होटल के बेहतर ऑफर कैसे तलाशें और ट्रिप प्लान करते समय किन बातों का ध्यान रखें.

Advertisement
भारत में ऑफ सीजन ट्रैवल करना चाहिए. (PHOTO:AI) भारत में ऑफ सीजन ट्रैवल करना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

Off-Season Travel in India: घूमने का शौक है, लेकिन भीड़भाड़, महंगे होटल और ट्रैवल का ज्यादा खर्च देखकर हर बार अपना प्लान कैंसिल कर देते हैं. तो एक बार ऑफ सीजन घूमकर देखिए, अक्सर लोग छुट्टियों के मौसम या त्योहारों के आसपास घूमने निकलते हैं, जिससे मशहूर जगहों पर भीड़ बढ़ जाती है और होटल के किराये भी महंगे हो सकते हैं. लेकिन अगर आप घूमने के लिए सही समय चुनते हैं, तो आपकी कम बजट में भी अच्छी ट्रिप हो सकती है. 

Advertisement

ऑफ सीजन का मतलब है किसी जगह पर टूरिस्ट की संख्या कम रहने वाला समय. इस दौरान कई होटल और रिजॉर्ट खास ऑफर भी देते हैं. हालांकि, किराये में छूट जगह, तारीख और होटल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. गर्मियों में लोग अक्सर ठंडी जगहों की तरफ भागते हैं और सर्दियों में बर्फ देखना का प्लान करते हैं. 

आइए जानते हैं भारत की ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां ऑफ सीजन में घूमने का अनुभव कुछ अलग हो सकता है.

गोवा

गोवा अपनी लाइफ में एक बार तो हर कोई जाना चाहता है और वहां की नाइट लाइफ का लुफ्त उठाना चाहता है. गोवा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में समुद्र किनारे मस्ती, बीच पार्टी और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने की तस्वीर आ जाती है. आमतौर पर सर्दियों और साल के आखिरी महीनों में यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है.

Advertisement

लेकिन अगर आप जून से सितंबर के बीच गोवा जाते हैं, तो आपको इसका एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है. मानसून में यहां की हरियाली बढ़ जाती है और आसपास के झरने व प्राकृतिक नजारे खूबसूरत दिखते हैं. इस दौरान कुछ होटल और रिजॉर्ट कम कीमत पर कमरे या खास पैकेज देते हैं. इस मौसम में गोवा जाना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. 

केरल

अगर आपको हरियाली, पहाड़, चाय के बागान और शांत वातावरण पसंद है, तो केरल जाना आपके लिए बेस्ट रहने वाला है. जून से अगस्त के बीच यहां मानसून का असर रहता है. मुन्नार के चाय बागान, वायनाड की हरियाली और बैकवॉटर के आसपास के नजारे इस मौसम में खास लगते हैं. बारिश की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या कुछ कम हो सकती है और कई जगहों पर होटल के बेहतर ऑफर मिल सकते हैं. 

राजस्थान

राजस्थान लोग सबसे ज्यादा सर्दियों में ही घूमने का प्लान बनाते हैं, क्योंकि यहां पर मौसम गर्म रहता है. अगर आप भीड़भाड़ से बचकर आराम से राजस्थान के किले, महल और रंग-बिरंगी गलियां देखना चाहते हैं, तो गर्मियों में जयपुर, जोधपुर या जैसलमेर जाने का प्लान बनाएं. हालांकि, अप्रैल से जून के बीच यहां तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए यह समय हर किसी के लिए उतना सही नहीं होता है. अगर आप इस समय राजस्थान जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी और शाम को घूमने निकलें. 

Advertisement

कूर्ग

कर्नाटक का कूर्ग उन लोगों के लिए बढ़िया जगह है, जिन्हें पहाड़ों की हरियाली, कॉफी के बागान और बादलों से ढकी वादियां पसंद हैं. मानसून के दौरान यहां चारों तरफ हरियाली छा जाती है, झरने भी पानी से भर जाते हैं और वातावरण काफी ताजगी भरा नजर आता है.

बारिश के मौसम में यहां सर्दियों के मुकाबले पर्यटकों की संख्या कम हो सकती है. इस वजह से कुछ होटल और होमस्टे बेहतर कीमतों पर मिल जाते हैं. हालांकि, तेज बारिश में रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं और ट्रेकिंग या दूसरी बाहरी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं. 

 उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, पुराने महलों और शानदार नजारों के लिए मशहूर है. सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन मानसून के दौरान शहर का माहौल कुछ अलग हो जाता है. अच्छी बारिश होने पर झीलों में पानी बढ़ता है और आसपास की अरावली पहाड़ियों पर हरियाली दिखाई देने लगती है.

अगर आप भीड़ से दूर रहकर झीलों के किनारे समय बिताना चाहते हैं, तो मानसून में उदयपुर घूमने का सोच सकते हैं. इस दौरान कुछ होटलों में कम कीमत पर कमरे मिल सकते हैं. हालांकि बारिश के कारण नाव की सवारी या दूसरी वॉटर एक्टीविटीज पर असर पड़ सकता है, इसलिए पहले जानकारी ले लें.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »