भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर साइबर अटैक हुआ है. इस जानकारी को खुद SBI ने कंफर्म किया है. SBI के सर्वर पर साइबर हमलावरों ने अटैक किया था और इस दौरान कुछ डेटा भी चोरी हुआ है. बैंक ने खुद बताया है कि 3900 कस्टमर की पर्सनल रिकॉर्ड चोरी हुए हैं.
SBI ने बताया है कि लीक्स डिटेल्स में कस्टमर का नाम, फोन नंबर, आईडी और लोन डिटेल्स आदि शामिल है. हालांकि बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि इस साइबर अटैक की वजह से उनके कोर ऑपरेशन या फाइनेंसियल परफॉर्मेंस को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी.
SBI ने 16 अक्टूबर को कहा है कि उनको कुछ सरकारी एजेंसियों की तरफ से हैकिंग का अलर्ट रिसीव हुआ, जिसमें थ्रेट इंटेलीजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और इंडिया कम्युटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?
3,75,000 रिकॉर्ड को एनालाइज
SBI ने बताया है कि शुरुआत जांच में करीब 3,75,000 रिकॉर्ड को एनालाइज किया है, जिसमें से सिर्फ 3897 कस्टमर रिकॉर्ड ऐसे थे, जिनकी पर्नसल इंफोर्मेशन शामिल है. लीक इंफोर्मेशन में कस्टमर का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, ईमेल एड्रेस और घर का पता शामिल है. इस डिटेल्स में ब्रांच डिटेल्स भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में 5 धांसू स्मार्टफोन, 5G से लेकर बड़ी बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स
SBI का दावा- बैंकिंग प्रभावित नहीं होगी
SBI ने साफ कर दिया है कि इससे बैंकिंग और कस्टमर पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बैंकिंग ऑपरेशन पहले की तरह नॉर्मल काम करते रहेंगे. साथ ही कस्टमर की डिटेल्स सुरक्षित हैं. साथ ही कस्टमर का बैंक अकाउंट भी सुरक्षित रहेगा. SBI भारत का एक बड़ा बैंक है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क