स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है. बैंक की गतिविधियों में बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं शामिल हैं. एसबीआई का काम देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक शाखाओं, एटीएम और डिजिटल माध्यमों के जरिए संचालित होता है.
एसबीआई का इतिहास करीब दो शताब्दियों पुराना है. इसकी शुरुआत 2 जून 1806 को बैंक ऑफ कलकत्ता की स्थापना से मानी जाती है. बाद में इसका नाम बैंक ऑफ बंगाल हुआ. बैंक ऑफ बंबई की स्थापना 1840 में और बैंक ऑफ मद्रास की स्थापना 1843 में हुई थी. ये तीनो बैंक प्रेसीडेंसी बैंक के नाम से जाने जाते थे.
27 जनवरी 1921 को बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बंबई और बैंक ऑफ मद्रास का विलय हुआ. इसके बाद बनी संस्था का नाम इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया रखा गया. यह एक संयुक्त स्टॉक कंपनी के रूप में काम करती थी. उस समय इसमें सरकार की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी नही थी.
भारत की आजादी के बाद बैंकिंग व्यवस्था में बदलाव किए गए. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1955 के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल की. इसके बाद 1 जुलाई 1955 को इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया का नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर दिया गया. वर्ष 2008 में भारत सरकार ने एसबीआई में भारतीय रिजर्व बैंक की हिस्सेदारी खरीद ली.
वर्ष 1959 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सब्सिडियरी बैंक एक्ट लागू किया गया. इसके तहत कई पूर्व रियासती बैंको को एसबीआई की सहायक संस्थाओ के रूप में शामिल किया गया. आगे चलकर एसबीआई ने अलग अलग चरणो में कई बैंको का अधिग्रहण और विलय किया. इनमें बैंक ऑफ बिहार, नेशनल बैंक ऑफ लाहौर, कृष्णाराम बलदेव बैंक और बैंक ऑफ कोचीन जैसे बैंक शामिल थे.
एसबीआई के साथ उसके सहयोगी बैंको के एकीकरण की प्रक्रिया बाद में तेज हुई. 2008 में स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र का एसबीआई में विलय हुआ. इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंदौर का विलय भी किया गया. वर्ष 2017 में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का एसबीआई में विलय हुआ. भारतीय महिला बैंक को भी इसी प्रक्रिया के तहत एसबीआई में शामिल किया गया.
एसबीआई ने बीमा और निवेश के क्षेत्र में भी अलग संस्थाओ के साथ काम किया है. मार्च 2001 में एसबीआई ने बीएनपी पारिबा के साथ मिलकर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की शुरुआत की. बैंक ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओ और निजी इक्विटी से जुड़ी गतिविधियो में भी भागीदारी की.
7 अक्टूबर 2013 को अरुंधति भट्टाचार्य एसबीआई की चेयरपर्सन नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एसबीआई ने वित्तीय समावेशन से जुड़े अभियान में भाग लिया और बड़ी संख्या में नए बैंक खाते खोले.
मार्च 2020 में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर हुए बचाव समझौते के तहत एसबीआई ने यस बैंक में 48.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी. बाद में इस हिस्सेदारी में बदलाव हुआ. 16 अगस्त 2022 को एसबीआई ने बेंगलुरु में स्टार्टअप के लिए एक समर्पित शाखा शुरू की.
वर्ष 2026 तक एसबीआई के ग्राहको की संख्या 50 करोड़ से अधिक बताई गई है. बैंक देश और विदेश में बैंकिंग सेवाओ का संचालन करता है. इसकी सेवाओ में जमा खाते, ऋण, भुगतान, डिजिटल बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाए शामिल हैं. एसबीआई का वर्तमान स्वरूप लंबे समय से चले आ रहे विलय, अधिग्रहण और बैंकिंग क्षेत्र के बदलावो का परिणाम है.
महाराष्ट्र के नागपुर में एसबीआई शाखा में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है. आरोपी ने कथित तौर पर बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर करीब चार लाख रुपये लूट लिए. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. सक्करदरा पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आरोपी सूरज भोजराज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है.
ATM से तुरंत RuPay डेबिट, क्रेडिट और NCMC कार्ड जारी करने वाली नई सुविधा पर काम चल रहा है. SBI समेत 9 बैंक NPCI और ATM निर्माताओं के साथ मिलकर इसका आकलन कर रहे हैं. सफल होने पर कार्ड मिलने का इंतजार कम हो सकता है और ATM पर कई बैंकिंग सेवाएं मिल सकती हैं.
अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक खाते हैं, तो जरूरी नहीं कि हर खाता आपके लिए फायदेमंद ही हो. कई बार जरूरत से ज्यादा बैंक खाते संभालना मुश्किल हो जाता है और आप उलझ सकते हैं. फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स से जानिए कितने बैंक खाते होने ठीक रहते हैं...
अगर आपको बैंक में जाकर कोई जरूरी काम कराना है, तो 14 सितंबर का इंतजार करना होगा. 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल के प्रस्ताव के चलते कई बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे.
भारतीय स्टेट बैंक के तहत 25 करोड़ रुपये का लोन मिल सकता है, लेकिन इसकी कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. यह लोन कम ब्याज पर दिया जा सकता है और इससे आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
भोपाल में साइबर ठगों ने व्यापारी यशवंत लोधी को सोलर कंपनी में निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। बैंक अकाउंट देने से इनकार करने पर उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और चेकबुक लूट ली गई।
अगर आपको सितंबर में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, तो उन्हें 10 सितंबर तक पूरा कर लेना बेहतर होगा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. ऐसे में कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं लगातार चार दिन प्रभावित हो सकती हैं. हड़ताल के पीछे 5 डे बैंकिंग, PLI और पेंशन जैसे मुद्दे हैं.
भारत के बैंकों ने पिछले कुछ सालों में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है. लोन ग्रोथ में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसके साथ ही एनपीए भी तेजी से कम हुआ है, फिर भी भारतीयों बैंकों के लिए दो बड़े खतरे सामने आते हुए दिख रहे हैं.
अगले हफ्ते 4 दिनों तक बैंकों का अवकाश रहने वाला है. ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधी कोई काम है तो सोमवार को ही निपटा लेना चाहिए, वरना आपको हफ्तेभर का इंतजार करना पड़ सकता है.
एसबीआई की एक कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट का अनुमान लगाया गया है. आशंका है कि ये शेयर कमाई मॉडल को खो सकता है और उसके शेयरों में 34 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कुछ युवाओं से बात की, जिसमें उन लोगों ने बताया कि प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंकों की तुलना में ज्यादा 'कूल' नजर आते हैं. इसी कारण वे उन बैंकों से जुड़ना चाहते हैं.
SBI के BSBD खाताधारकों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से कैश निकासी का नियम बदल रहा है. ब्रांच से महीने की 4 निकासी मुफ्त रहेंगी, जबकि 5वीं और उसके बाद हर निकासी पर ₹15 शुल्क और GST भी लगेगा. जानें नए नियम का असर और ATM निकासी पर क्या होगा.
भारतीय स्टेट बैंक ने एक नियम में बदलाव किया है. अगर आपका खाता, बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट है तो आपको 4 बार कैश निकालने के बाद 5वें ट्रांजेक्शन से चार्ज देना पड़ सकता है. एक अक्टूबर 2026 से नियम में बदलाव हो रहा है.
अगर आप भी बैंक एफडी में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी और आईसीआईसीआई जैसे बैंक तगड़ा ब्याज दे रहे हैं. 5 साल की एफडी पर आप इन योजनाओं में मोटी कमाई कर सकते हैं.
भारतीय बैंकों में लंबे समय से बिना दावे के पड़ी रकम लगातार बढ़ रही है. अब तक करीब ₹98,073 करोड़ की अनक्लेम्ड डिपॉजिट आरबीआई के डीईए फंड में ट्रांसफर की जा चुकी थी. आरबीआई ने ऐसी रकम को लेकर बैंकों को अहम निर्देश जारी किए हैं.
फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत कई बैंक लोगों को 8.50 फीसदी से 9 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं. ऐसे में अगर आप ये अमाउंट 5 साल तक निवेशित रखते हैं तो आपको एक अच्छी रकम मिल सकती है.
कानपुर में बैंक लॉकर से करीब ₹50 लाख के गहने गायब होने के दावे ने लॉकर की सुरक्षा और मुआवजे के नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरबीआई के नियमों के तहत बैंक को लॉकर की सुरक्षा, एक्सेस रिकॉर्ड और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करनी होती है. लेकिन...
कानपुर में 2003 से SBI लॉकर में रखे करीब 50 लाख रुपये के गहने गायब मिलने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई. पुलिस लॉकर एक्सेस रजिस्टर, CCTV और पुराने बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही है. जांच का मकसद ये पता लगाना है कि लॉकर को कब और किसने एक्सेस किया और उसमें रखा सामान आखिर कब गायब हुआ.
अगर आप एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको एक अच्छी रकम मिल सकती है. कैलकुलेशन के मुताबिक, सिर्फ ब्याज से आप 2 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. आइए समझते हैं विस्तार से...
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ 14 जुलाई से खुल चुका है और 16 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं इस कंपनी के बारे में कुछ खास बातें...
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ मंगलवार को खुल रहा है, जिसके शेयर ग्रे मार्केट में अच्छी तेजी देखी जा रही है. इसका प्राइस बैंड 545 से ₹574 तय किया गया है.