1 नवंबर से नया नियम, भारत में करोड़ों फोन यूजर्स को फायदा, अनजान कॉलर का दिखेगा नाम

What is CNAP: भारत में 1 नवंबर से एक नया नियम लागू होने जा रहा है, जिसके तहत हर एक स्मार्टफोन यूजर्स को अनजान कॉलर का नाम दिखाई देगा. इसको ही कॉलर नेम प्रजेंटेशन नाम दिया है और इससे यूजर्स को साइबर ठगों से बचाना है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
CNAP का पूरा नाम कॉलर नेम प्रजेटेशन है, जो साइबर ठगों से बचाएगा. (Photo: AI Generated) CNAP का पूरा नाम कॉलर नेम प्रजेटेशन है, जो साइबर ठगों से बचाएगा. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

1 नंवबर से भारत में नया नियम लागू होने वाला है, जिसके बाद करोड़ों भारतीय मोबाइल यूजर्स को फायदा होगा. अब अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल के नंबर के साथ सिम यूजर्स का नाम भी नजर आएगा. दरअसल, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिशानिर्देश दिए हैं. 

DoT ने ऑर्डर जारी करके के सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को दिशा निर्देश दिए हैं कि 1 नवंबर से कॉलर नेम प्रजेंटेंशन (CNAP) को पेश करना होगा. CNAP, असल में भारत का वेरिफाइड कॉलर सिस्टम है, जिसकी मदद से कॉलर का नंबर और दिखाया जा सकेगा. 

Advertisement

ऐसे में अगर कोई शख्स अनजान नंबर से किसी दूसरे शख्स को कॉल करता है, तो कॉल रिसीव करने वाले के फोन बुक में उसका नाम सेव नहीं है तो फोन पर वह नाम दिखाई देगा, जिसके नाम पर से सिम कार्ड जारी किया है. 

DoT के ऑर्डर के मुताबिक, CNAP सर्विस उन सभी लोगों के लिए इनेबल करने को कही है, जो 4G जनरेशन से ऊपर की सर्विस का इस्तेमाल करते है. वहीं 2G और 3G सर्विस यूजर्स के लिए CNAP सर्विस को रोलआउट किया जाएगा, जिसके लिए अलग से ऐलान किया जाएगा. 

कैसे काम करती है कॉलर ID सर्विस? 

DoT ऑर्डर के मुताबिक, जब भी किसी शख्स को स्मार्टफोन पर कॉल रिसीव होगा. तो स्मार्टफोन डिस्प्ले पर सबसे ऊपर कॉलर नंबर दिखाई देगा, उसके नीचे कॉलर कॉन्टैक्ट्स बुक में सेव नाम दिखाई देगा. अगर कॉन्टैक्ट्स बुक में नंबर नाम के साथ सेव नहीं है तो नीचे की तरफ वह नाम दिखाई देगा, जो टेलिकॉम सर्वर पर सेव है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

इंटरनेशनल कॉल्स की भी देगा जानकारी 

इंटरनेशनल कॉल्स होने पर CNAP के तहत कॉलर नंबर के साथ इंटरनेशनल कॉल दिखाई देगा. ऐसे में सभी टेलिकॉम कंपनियों को डेटा बेस तैयार करना होगा. अभी इस सर्विस की टेस्टिंग हो रही थी और आने वाले दिनों में इसको लागू कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G सपोर्ट, ये हैं 5 खास स्मार्टफोन, इतनी है कीमत

भारतीयों को साइबर ठगों से बचाने की कोशिश 

DoT नए नियम की मदद से साइबर क्राइम और कॉल करके होने वाले ठगों को रोकना चाहता है. इसके लिए वह सावधानी के लिए सभी जरूरत कदम उठा रहा है और लोगों को भी जागरुक करने में मदद कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »